संघर्ष को मिला सम्मान
मनोज आर्य प्रदेश सचिव बने
बैतूल। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के अनुमति से, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर, प्रदेश संगठन राजीव सिंह ने, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे की अनुशंसा पर जिले के वरिष्ट कांग्रेस नेता मप्र कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव, कलार समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मप्र पीसीसी डेलीगेट प्रतिनिधि मप्र कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ती पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय महेन्द्र जोशी, नर्मदापुरम संभाग प्रभार, पूर्व केबीनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Comments
Post a Comment