Posts

Showing posts from August, 2019
Image
भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वयं के स्वास्थ्य के लिए समय निकाले  एनवायके में फिट इंडिया कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना। जिला युवा समन्वयक सुश्री ओमकार स्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम जन-जन का है और श्री मोदी ने स्वस्थ्य रहने के लाभ और बेहद महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। ओमकार स्वामी ने कहा कि आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वयं के लिए कुछ वक्त निकालकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में समस्त युवाओं को फिट इंडिया की शपथ जिला युवा समन्वयक द्वारा दिलवाई गई। कार्यक्रम में अनिल जैन देवास, पी वेंकट्या, धन्नजय सिंह ठाकुर, तुलसीराम गलफट, दीपा राठौर, आरती मासोदकर, सरिता पंवार, मंडल सदस्य कपिल चढोकार, रूपेश रघुवंशी सहित महिला मंडल के सदस्य मौजूद थे। 
Image
लक्ष्मणानंद जी महाराज ने धर्म अस्मिता का भाव जगाया:पंवार विहिप ने मनाया बलिदान दिवस बैतूल। विश्व हिन्दू परिष धर्म प्रसार विभाग द्वारा स्वामी लक्ष्मणानंद जी महाराज का बलिदान दिवस विवेकानंद वार्ड में मनाया। इस मौके प्रांत सहधर्म प्रसार प्रमुख भूपेन्द्र पंवार ने कहा कि स्वामी लक्ष्मणानंद जी महाराज बचपन से ही दुखी-पीडि़तों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देने का संकल्प मन में पालते रहे। 1965 में वे गौरक्षा आंदोलन से जुड़े, वे सच्चे और पक्के गौमाता के भक्त थे। सन् 1970 से 2007 तक स्वामी जी पर 8 बार जानलेवा हमले किए गए। मगर इन हमलों के बावजूद स्वामी जी का प्रण अटूट था और वह प्रण यही था- धर्मांतरण रोकना है, धर्म अस्मिता जगानी है। प्रांत कार्यकारी सदस्य मनोहर लोखंडे ने कहा कि भारत की करोड़ों जनता स्वामी लक्ष्मणानंद के प्रति अनन्य श्रद्धा रखती है। सैकड़ों गांवों में पदयात्राएं करके उन्होने लाखों लोगों के जीवन में उन्होंने स्वाभिमान का भाव जगाया। सैकड़ों गांवों में उन्होंने श्रीमद्भागवत कथाओं का आयोजन किया। एक हजार से भी अधिक भागवत घर स्थापित किए, जिनमें श्रीमद्भागवत की प्रतिष्ठा की। 19...
Image
आदर्श संविदा प्रेरक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, निकालेंगे तिरंगा रैली बैतूल। आदर्श संविदा प्रेरक शिक्षक संघ जिला इकाई बैतूल की बैठक कर्मचारी भवन में जिला अध्यक्ष से वकराम यादव, जिला संरक्षक एवं प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह राठौड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष से वकराम यादव ने कांग्रेस अपना वचन निभाओ व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा की वादा खिलाफी के विरोध में प्रदेश के 23930 प्रेरक शिक्षकों द्वारा 5 सितंबर 2019 शिक्षक दिवस को तिरंगा यात्रा के साथ प्रदेश कार्यालय का घेराव व प्रेरक द्वारा स्वैच्छिक गिरफ्तारी की जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि 7 अगस्त 2019 को चिनार पार्क भोपाल में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा द्वारा हजारों की संख्या में उपस्थित प्रेरकों को विश्वास दिलाया था कि आपके प्रतिनिधिमंडल को 15 अगस्त से 18 अगस्त 2019 तक आपके प्रतिनिधि मंडल की वार्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री से करवाई जाएगी परंतु आज तक प्रदेश शासन की ओर से या जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा की ओर से आज तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया। इन्ही मांगों को लेकर बैठक के पश्चात आक्रोशित प्रेरकों ने सैकड़ों की संख्या म...
Image
मनस्वी और युक्ति के नाम से जाना जाएगा घर बैतूल। देश के कई प्रदेश और जिले में लाडो फाऊंडेशन बेटियों की नाम से घर की पहचान थीम पर काम कर रहा है। इस तारतम्य में लाडो फाऊंडेशन द्वारा बैतूल के मोती वार्ड टिकरी निवासी पिता रविकांत उपासे माता बेबीकला उपासे की बेटी मनस्वी उपासे और साथ ही प्रताप वार्ड निवासी पिता मारोती लिखितकर की बेटी युक्ति के नाम की नेमप्लेट लगाई। गौरतलब है की यह अभियान विगत तीन वर्षो से निरंतर चल रहा है और अब तक यह अभियान 10 राज्य और 15 जिले और अब गांव-गांव में भी पहुंचा रहा है। फाउंडेशन के संस्थापक अनिल नारायण यादव पहले बेटी की तलाश करते है फिर बेटी के माता पिता या रिश्तेदार से मिलते है और उन्हें अभियान की जानकारी देते है फिर बेटी के नाम की नेमप्लेट बनाकर घर के दरवाजे पर लगाते है। अब तक लगभग1500 से अधिक परिवारों में नेमप्लेट लगा चुके है। जो घर पहले दादा या पिता के नाम से जाना जाता था आज वो घर बेटी के नाम से जाना जा रहा है। इस अभियान से समाज में बेटियों का मान, सम्मान और पहचान मिल रही है। इस अवसर दीपक लिखितकर एवं परिजन मौजूद रहे। 
Image
नियमितकरण कर पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाए मप्र कार्यभारित स्थाई कर्मी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। मप्र कार्यभारित दैवेभो स्थाईकर्मी महासंघ ने जिले के प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल के बैतूल प्रवास के दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष कृष्णा बाड़बूदे ने बताया कि संघ की प्रमुख मांगें स्थाई कर्मीयों को विधानसभा चुनावी वचन पत्र के अनुसार नियमित कर 7वें वेतनमान का लाभ देने, जिस पद या श्रेणी में को बिना शर्त विनियमित के स्थान पर नियमित कर पेंशन, स्थाईकर्मियों, वन सुरक्षा श्रमिकों, अंशकालीन कर्मचारियों की विभागवार वरीयता सूची जारी की जाए, वन चोरों एवं वन्य प्राणियों से हमला होने पर मुफ्त चिकित्सा व मुआवजा राशि दी जाए, कुशल श्रेणी के स्थाई कर्मी की आयु सीमा 62 वर्ष करने,अनुकंपा नियुक्ती, अंशकालीन वाटरमैन, स्वच्छकारों को पूर्णकालीन कर स्थाईकर्मी घोषित करने, नगरीय निकायों में 2007 के पश्चात नियुक्त दैवेभो को स्थाईकर्मी का वेतन देने, वन विभाग में 10-15 वर्षो से कार्यरत वन सुरक्षा समिति चौकीदार को न्यूनतम वेतन 10 हजार देने, अप्रैल 1999 में दैवेभो वाहन चालक विजय सोनी के...
Image
प्ले स्कूल की तर्ज पर, बाल शिक्षा केन्द्र सावंगा का हुआ शुभारंभ बैतूल। सावंगा में बुधवार को पूर्व विधायक विनोद डा गा द्वारा फीता काटकर और बच्चों को बैग, टिफिन, बॉटल आदि वितरित कर बाल शिक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक अनोखी पहल के तहत मप्र के 313 विकासखंड के 313 आंगनवाड़ी केन्द्रों को बाल शिक्षा केन्द्र के रूप में चयनित कर प्री स्कूल शिक्षा के लिए तैयार किया गया। प्रत्येक चयनित आंगनवाड़ी केन्द्रों में प्ले स्कूल एवं प्राईवेट प्ले स्कूल की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई और बच्चों के अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। श्री बिश्नोई ने बताया कि  भारत सरकार ने 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए राष्ट्रीय प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा एवं देखभाल (ईसीसीई) नीति 2013 बनाई है जिसके अंतर्गत 3-6 वष के बच्चों को निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार गुणवत्ता पूर्ण शाला पूर्व अचौपचारिक शिक्षा का प्रावधान किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती नीरजा शर्मा ने बताया कि बाल शिक्ष...
Image
नपा स्वीमिंग पूल को निजी हाथों में न सौंपे तरणताल युवा समिति के युवाओं ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। वीर सावरकर तरणताल के नगर पालिका परिषद द्वारा निजीकरण के विरोध में स्थानीय युवाओं ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैतूल को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में राजा साहू और हेमंत बतरा ने बताया कि बैतूल नगरपालिका तैराकी प्रतिभाओं के भविष्य धकेलने के प्रयास कर रही है और वीर सावरकर तरणताल बैतूल को किराए पर देने की बात कह रही है। जबकि नगरपालिका अध्यक्ष एवं नगरपालिका परिषद बैतूल द्वारा पूर्व में तरणताल संचालन हेतु एक समिति बनाई गई थी जिसमें नपा बैतूल अध्यक्ष, उपध्याक्ष, जिला कलेक्टर, एसपी, सांसद बैतूल व बैतूल विधायक सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया था। इस समिति द्वारा नगरपालिका के साथ मिलकर वीरसावरकर तरणताल का अच्छी तरह संचालन किया जा रहा था । वहीं अब नगरपालिका द्वारा संचालन समिति को अकारण ही भंग कर नगरपालिका उक्त तरणताल को ठेके पर देने की बात कही जा रही है। आरबी मेमन और संजय शुक्ला ने बताया वर्तमान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को तरणताल में नाम मात्र के लगभग प्रतिवर्ष 1000 रूपए शुल्क पर नए बच्चों को प्...
Image
परम्परागत खेलों से दूर होना चिंता का विषय केन्दीय मंत्री के संवाद कार्यक्रम को युवाओं ने सुना बैतूल। केन्द्रीय मंत्री किरण रिजजू व पंचायत सचिव, शिक्षा विभाग सचिव, खेल विभाग सचिव द्वारा युवा को खेल के रूझान पैदान करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वीडियो कांफ्रेस के जरिए संवाद किया। जिसका प्रसारण नेहरू युवा केन्द्र बैतूल के सभागृह में एनवायके के युवा मंडल, महिला मंडल देखा गया। अपने संवाद के दौरान श्री रिजजू ने फिटनेस को महत्व को  विस्तार से समझाते हुए कहा कि आज बच्चे हमारे परांपरारिक खेलों से दूर होते जा रहें है जो चिंता का विषय है। हमारे खेल जैसे गिल्ली-डड़ा, खो-खो आदि मनोरंजन के साथ शारारीरिक दृढता भी प्रदान करते हैंं। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को केन्द्रीय मंत्री द्वारा खेल के माध्यम से शरीरिक विस्तार पर पत्र का विमोचन करेंगे और 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेल दिवस पर अपने  देशवासियों को संबोधित करेंगे। श्री रिजजू का उद्बोधन जिला युवा समन्वयक ओमकार स्वामी, रामचरण यादव, धन्नजय सिंह ठाकुर, विरेन्द्र पंवार, दीपा राठौर, आरती मासोदकर, सीता इंगले, यो...
Image
श्रीकृष्ण संगीतमय कीर्तिन का हुआ समापन बैतूल। कृष्ण मंदिर बैतूल बाजार में शुक्रवार को स्व.वामन लक्ष्मण चौबे के शिष्य कीर्तिनकार अनिल चौबे द्वारा कृष्ण जन्म पर आधारित संगीतमय कीर्तिन की प्रस्तुति दी। उनके साथ संगत में हारमोनियम पर विजय वामन चौबे, तबले पर संदीप वामन चौबे रहे। आयोजक कमल वर्मा ने बताया कि चौबे बंधुओं द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस मंदिर में यह संगीतमय कीर्तिन किया जाता है। श्रद्धालुओं ने भजन का भरपूर आनंद उठाया। 
Image
आठनेर के बच्चों के मॉडल को दिल्ली में मिली सराहना राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) स्थापना दिवस संपन्न बैतूल। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर दिल्ली कैंट के मानेकशां सेंटर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के साथ ही स्कूली शिक्षा को विभिन्न अभिनव प्रयोगों द्वारा सुदृढ़ कर रहे 37 विभिन्न प्रदर्शकों द्वारा अध्यापक की शिक्षा यात्रा-स्वदेश से विदेश तक की थीम पर अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार और प्रदर्शनी मानव संशाधन विकास मंत्री एवं सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इसी सेमिनार में पंडित द्वारिकादास महाविद्यालय आठनेर से कॉलेज संचालक आनंद राठौर के मार्गदर्शन में और श्रीमती ऋतु चौबे के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक अनूज सोनी, रीना ठाकुर, श्रुतिका बनाईत के सहयोग से बीएससी, बीएड, के 16 छात्राएं और 3 छात्र के दल ने हिस्सा लिया। इस मौके पर श्रीमती ऋतु चौबे ने बताया कि बीएससी-बीएड (इंट्रिगे्रटे्रड कोर्स) के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित टिचिंग एड का प्रदर्शनी में डेमो दिया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा बनाए गए विंड एनेर्जी, प्...
Image
हरछठ मनाकर की संतान की लंबी आयु की कामना बैतूल। बुधवार को महिलाओं ने हरछठ माता का व्रत कर अपने पुत्र की लम्बी आयु के लिए कैलाश नामदेव के निवास गणेश वार्ड चुन्नीढाना बैतूल गंज पर सामूहिक पूजन किया। इस मौके पर सुनीता राठौर व द्वारका भोले ने बताया कि महिलाएं संतान की लंबी आयु के लिए हरछठ का व्रत रखती हैं। यह व्रत पुत्रों की दीर्घ आयु और उनकी सम्पन्नता के लिए किया जाता है। इस व्रत में महिलाएं प्रति पुत्र के हिसाब से छह छोटे मिट्टी या चीनी के वर्तनों में पांच या सात भुने हुए अनाज या मेवा भरतीं हैं। जारी पौधे की एक शाखा ,पलाश की एक शाखा और नारी (एक प्रकार की लता ) की एक शाखा को भूमि या किसी मिटटी भरे गमले में गाड़ कर पूजन किया जाता है। महिलाएं पडिय़ा वाली भैंस के दूध से बने दही और सूखे फूल को पलाश के पत्ते पर खा कर व्रत का समापन करतीं हैं। ज्योति राठौर व ममता भोले ने बताया कि भगवान कृष्ण के बड़े भाई हलधर बलराम का अस्त्र हल होने की वजह से महिलाएं हल का भी पूजन करती है। यह व्रत बलराम जी के जन्म के उपलक्ष्य में भी मनाया जाता है इसलिए इस व्रत में हल से जुते हुए अनाज व सब्जियों का सेवन नहीं क...
Image
पर्यावरण और शिक्षा दोनो जरूरी पेंटिंग के माध्यम से बताया बैतूल। स्वच्छ पर्यावरण के संग-स्कूल चले हम विषय को लेकर बालाजी पब्लिक हॉयर सेकेन्ड्री स्कूल प्राचार्य महेश पंवार के निर्देशन में बच्चों ने युवा चित्रकार व कला गुरू श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में दीवार पर आकर्षक पेंटिक बनाई। यह पेंटिंग बच्चों को स्कूल जाने का संदेश तो देती ही है साथ ही स्वच्छ व आकर्षक वातावरण के महत्व को दर्शाती है। इस संबंध में श्रेणिक जैन ने बताया कि बच्चों के निवेदन पर प्राचार्य महेश पंवार ने अपने विद्यालय की बड़ी दीवार देकर उन्हें अपनी प्रतिभा के साथ सामाजिक गतिविधि दिखाने का मंच प्रदान किया जिसपर बच्चों ने अपनी प्रतिभा उकेरी। पेंटिंग वैशाली मालवीय, ज्योति राठौर, अंजली वाघमारे, उर्वशी सोनी, रोशनी परिहार, पूजा पंवार, रेणूका, रोशनी प्रजापति, मानसी झाड़े ने की जिसकी प्रशंसा शाला प्रबंधन ने की है। 
Image
लायन क्लब ने किया पौधारोपण बैतूल। लायंस क्लब बैतूल सिटी के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर गढ़ाघाट बैतूल में मंगलवार को विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष ला.ब्रजमोहन भट्ट ने बताया कि लायन क्लब पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण अभियान चला रहा है। सचिव ला.केआर देशमुख ने बताया कि शाला में पौधारोपण करने का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन ला.रामप्रकाश गुगनानी, एमजेएफ ला.पीएस बग्गा एवं ला.कशमीरी लाल बतरा ने बच्चों संबोधित करते हुए उन्हें पौधों के महत्व को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर ला.उषा द्विवेदी, ला.डॉ.योगेश गढ़ेकर, ला.केके वर्मा, ला.संतोष जैसवाल, ला.दिनेश मस्की, ला.विवेक पटेल, ला.राजेश अवस्थी, ला.डॉ.पुनीत श्रीवास्तव, ला.डॉ.जया श्रीवास्तव, ला.एमपी आथनकर, ला.संगीता अवस्थी, ला.नीलम दुबे सहित शाला प्राचार्य श्रीमती शीला वराठे सहित शाला स्टॉफ मौजूद था
Image
राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ता द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम :डागा राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने मनाया स्थापना दिवस बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा संगठन का 21वां स्थापना दिवस उदय मैरिज लॉन सदर बैतूल में बैतूल विधायक निलय डागा, समाजसेवी तरूण कालभोर, ललित राठौर के आतिथ्य में और प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गौमाता, भारत माता और भगवान श्री राम के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसके बाद जिला प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे ने संगठन के प्रतिवेदन का वाचन किया।  इस मौके पर निलय डागा ने कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ता विगत दिनों रक्तदान के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहें हैं। श्री डागा ने कहा कि युवा इसी तरह समाजसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में भी सक्रियता से अपना योगदान दें। समाजसेवी तरूण कालभोर ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना जिले में नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में गौसेवा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। ललित राठौर ने कहा कि संगठन द्वारा हिन्दू ए...
Image
धूमधाम से मनेगी बलराम जयंती, गांव-गांव दे रहे आमंत्रण हारोड़े के अध्यक्ष बनने पर किए पौधे भेंट प्रभातपट्टन। आगामी 21 अगस्त को हलछठ पर्व पर बलराम जयंती महोत्सव के रूप में मनाए जाने को लेकर किराड़ समाज के पदाधिकारी गांव-गांव घूमकर लोगों को आमंत्रित कर रहें हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय किराड़ महासभा की प्रभातपट्टन ब्लाक के काजली गांव में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष दयाल पटेल हारोड़े व मनोहर लिल्लोरे ने कहा कि हमारा समाज कृषि प्रधान समाज है, और हमारे समाज का बड़ा हिस्सा कृषि पर ही अपनी आजिविका चलाता है इसलिए हलधरधारी भगवान बलराम हमारे आराध्य हैं। श्री लिल्लोरे ने बलराम जयंती को धूमधाम से मनाने का आव्हान किया। बैठक के दौरान प्रभातपट्टन ब्लाक के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोहर नरवरे व चंद्रदीप बनखेड़े के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से परसराम हारोड़े को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर समाजिक बंधुओं ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाकर फूलमाला से नहीं बल्कि पौधें भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर तुलसीदास पटेल व मदनलाल डढ़ोरे द्वारा ग्रामीणों के द्वारा स्...
Image
इस परंपरागत त्यौहार को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी साहू समाज ने धूमधाम से मनाया भुजलिया पर्व बैतूल। साहू समाज समिति सदर बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानूसार इस वर्ष भी धूमधाम से पूरे उत्साह के साथ बाजे-गाजे के साथ भुजरिया पर्व मनाया और माचना नदी के घाट पर भुजलिया का विसर्जन किया। इस मौके पर अध्यक्ष रामनाथ साहू, प्रसार मंत्री सूर्यकांत साहू ने बताया कि भुजलिया पर्व अच्छी बारिश, फसल एवं सुख समृद्धि की कामना के लिए रक्षाबंधन के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन जल स्त्रोंतों में गेंहू के पौधों का विसर्जन किया जाता है। बुजुर्गो के मुताबिक ये भुजरिया नई फसल का प्रतीक है। रक्षा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रकला साहू ने बताया कि हमारी युवा पीढ़ी हमारे परंपरागत त्यौहारों को भूलती जा रही है जिन्हें बनाए रखना हमारा दायित्व है और हमारा प्रयास है कि यह विरासत आगे भी जारी रहे। इस अवसर पर सचिव रवीन्द्र गुदवारे, संयोजक सुखदेव साहू, कोषाध्यक्ष बुधराव साहू, हरिराम साहू, उपाध्यक्ष मूलचंद साहू, संरक्षक मारोति चौधरी, रामचरण डोहरे, गणेश पल्लेवार, गोविंद साहू, राजेन्द्र साहू, महेन्द्र साहू, बबलु साहू, मन...
Image
पानी को लेकर लापरवाही की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है जल शक्ति शिविर संपन्न बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल द्वारा 12 अगस्त से 15 अगस्त तक संचालित चार दिवसीय जल शक्ति शिविर का समापन श्री धनवटी हॉस्पीटल देवगांव में समाजसेवी रेवती प्रसाद सरले, डॉ.महेश गुंजेंले की उपस्थिति में और जिला युवा समन्वयक सुश्री ओमकार स्वामी की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर महेश गुंजेले ने जल संरक्षण और जल शुद्ध करने के उपायों को विस्तार से बताया।  सुश्री ओमकार स्वामी ने कहा कि यह अभियान तभी सफल माना जाएगा जब लोग इस दौरान बताई जानकारी के माध्यम से जल बचाने का प्रयास करेंगे और जल संरक्षण में अपना योगदान देगें। सुश्री स्वामी ने कहा कि हमें जल की महत्ता तभी चलती है भीषण गर्मी पड़ती है और वर्षा उपरांत हम दुबारा लापरवाह हो जाते हैं। इस लापरवाही की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।  कार्यक्रम के अंत में सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधे के रोपण का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सरले, प्रेमलता बघले, आरती मासोदकर, दीपा राठौर, निलेश मोरले, कमल इवने, दीपक मालवीय, डॉ.मुकेश सरले, ललित सरले, ...
Image
युवाओं ने द्विव्यांगों के बीच मनाया रक्षाबंधन कपड़े और मिष्ठान किए वितरित बैतूल। जयनारायण सर्वोदय समिति करजगांव द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांगों का पुनर्वास केन्द्र घरौंदा में युवाओं ने रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर राखी बंधवाकर बच्चों को कपड़े और मिठाई वितरित की। इस मौके पर भाजपा युवा नेता बबला शुक्ला ने कहा कि आज यहां आकर बहुत ही विशेष भावनात्मक अनुभव रहा है और यहां जो स्नेह मिला है वह यहां उपस्थित युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा। कृष्णा गायकी ने कहा कि यहां रहने वाले बच्चों बहुत आत्मियता के साथ मिलते हैं, यहां आकर अपनेपन का एक अलग ही एहसास हुआ। इस अवसर पर समिति संचालक अवनीश पाटनकर,  विकास प्रधान, सन्नी राठौर, अविनाश भाटिया, सौरभ गौर, ऋषि चौधरी, राधेश्याम पटेल, रितेश बर्थे, शशिकांत साहू, देवेन्द्र बर्थे, अनिल मंडलकर, गोलू राठौर, गोलू हारोड़े, पियूष चौरसिया, संतोष पंवार, मोनू ठाकुर, गोपाल साहू, दीपक आम्बेकर आदि मौजूद थे। 
Image
देश के कुछ गद्दारों ने भारत माता को अपने स्वार्थ के लिए कई बार बांटा एएचपी ने लिया अखंड भारत का संकल्प बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा कांतिशिवा चौक गंज बैतूल में मशाल रैली निकाली, चौक पर भारत माता की आरती कर अखंड भारत का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य वक्ता व राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग मंत्री दिलीप यादव ने कहा कि खंडित भारत को अखंड बनाने का सपना आज देश का युवा देख रहा है। 14 अगस्त देश की तारीख को देश के दो भाग कर दिए गए थे। भारत माता के अनेकों बार विभाजन किए गए और इतिहास गवाह है कि देश के कुछ गद्दारों ने भारत माता को अपने स्वार्थ के लिए कई बार बांटा। श्री यादव ने कहा कि आज का युवा भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने के लिए संकल्पित है। जिला अध्यक्ष राधेश्याम सोनी व कार्यक्रम प्रभारी और जिला मंत्री मुकेश वरवड़े  ने कहा कि हमें एकजुट होकर भारत को अखंड बनाना होगा और भारतीय युवा इसमें पूरी तरह सक्षम है। कार्यक्रम का संचालन एएचपी के नगर अध्यक्ष राहुल नागले ने व आभार जिला महासचिव सोहनलाल राठौर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिलीप यादव, मुकेश वरवड़े, सोहनल...
Image
आजादी की सांस के पीछे बहुत से बलिदान लायन क्लब ने फहराया तिरंगा बैतूल। लायन क्लब बैतूल सिटी के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर गढ़ाघाट बैतूल में क्लब अध्यक्ष ला.ब्रज मोहन भट्ट द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर ला.ब्रजमोहन भट्ट ने कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहें हैं उसके पीछे बहुत से बलिदान है। आज युवाओं को  बलिदानों और शहीदों का स्मरण करते हुए भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए। इस अवसर पर ला.केआर देशमुख, ला.पीएस बग्गा, ला.अनिल गोठी, एमजेएपफ ला.एचएस रघुवंशी, राजीव भार्गव, ला.विवेक पटेल, ला.कश्मीरीलाल बतरा, ला. राहुल पटेल, ला.केके वर्मा, ला.एमपी आथनकर, ला.शोभा भट्ट, ला.नीलम दुबे, ट्रस्टी अमृतलाल सोनी, शाला प्राचार्य शीला वराठे सहित शाला स्टॉफ मौजूद था। 
Image
पति की स्मृति में स्कूली बच्चों को पाठ्य व खेल सामग्री की वितरित बैतूल। स्व.रामभाऊ जैन की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा जैन और उनके परिवार द्वारा प्राथमिक माध्यमिक शाला विनोबा वार्ड बैतूल में स्कूली बच्चों को पाठ्य और खेलकूद सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा ने बताया कि जैन परिवार रामभाऊ जैन की प्रत्येक पुण्यतिथि पर स्कूल के बच्चों को आवश्यकताअनुसार सामग्री वितरित करते रहें हैं। इनके इस कार्य की सभी वार्डवासियों ने सराहना की है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा, पार्षद पिंटु महाले, हाजी शेख असलम, बबलु मालवीय, चुन्नीलाल साहू, रमेश राठौर, पृथ्वीलाल पंवार, अमित जैन, सूर्या द्विवेदी, भरत साहू सहित शाला स्टॉफ मौजूद थे। 
Image
मिला नहीं वेतन कैसे मनाए रक्षाबंधन समग्र शिक्षक संघ ने जताया आक्रोश  बैतूल। समग्र शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री नारायण सिंह नगदे ने बताया कि नियमित शिक्षक एवं अध्यापक संवर्ग का वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को उनके बैंक खाते में डालने के शासन के निर्देश हैं। श्री नगदे ने बताया कि आज दिनांक तक बैतूल विकासखंड के शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विभाग के नियमित शिक्षक एवं अध्यापक संवर्ग का वेतन बैंक खाते में नहीं डाला है। संघ के कोषाध्यक्ष बेनीप्रसाद सुरजाये ने बताया कि बैतूल शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते वेतन नहीं होने के कारण राखी जैसा पर्व शिक्षक हर्षोउल्लास से नहीं मना पाएंगे। श्री सुरजाये ने बताया कि इससे पूर्व भी संघ ने ज्ञापन के माध्यम से पहली तारीख को वेतन की मांग की थी परन्तु विभाग ने राखी जैसे पर्व को नजरअंदाज किया जिसका नतीजा है कि शिक्षकों की राखी जैसा त्यौहार बेरंग हो गया है। उन्होने कहा कि मंहगाई के इस दौर में शिक्षक राखी का पर्व धूमधाम से मनाने से वङ्क्षचत हो गए हैं। 
Image
क्षेत्रिय नदी की महत्ता को समझें जल शक्ति अभियान अंतर्गत चलाया स्वच्छता अभियान बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल द्वारा चल रहे चार दिवसीय जल शक्ति अभियान शिविर के अंतर्गत क्षेत्रीय पेयजल के स्त्रोतों का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें मां ताप्ती के तटों की साफ-सफाई कर स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर शिविर प्रभारी ओमप्रकाश सरले ने कहा कि सभी क्षेत्रिय नदी हमारे लिए जीवन दायिनी है और इनकी महत्ता हमें समझनी होगी। यह भावना प्रत्येक नागरिक के मन में जागना चाहिए। जिससे हम प्रत्येक नदी को मां तुल्य समझें और प्रदुषण मुक्त करने में अपनी भूमिका निभाएं। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एचएल कसेरा ने जल की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण का आव्हान किया और उन्होने कहा कि तकनीक से जल नहीं बनाया जा सकता है। एसडी कॉलेज के संचालक डॉ.ललित सरले ने कहा कि जल संरक्षण पर सरकारे तो अपने कार्यक्रम चला रही हैं हमें भी इसमें सहयेागी बनना होगा। इस अवसर पर रेवतीप्रसाद सरले, धन्नजयसिंह ठाकुर, डीवायसी ओमकार स्वामी, एनवायवी प्रेमलता बचले, आरती मासोदकर, निलेश करोले, राजश्री सूर्यवंशी, अर्जु...
Image
राखी बंधवाकर भावुक हुए कैदी। दोबारा जुर्म व नशा न करने का किया संकल्प श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल ने जिला जेल में किया कार्यक्रम कैदियों को नए वस्त्र व मिठाई के साथ सत्साहित्य भी किया वितरित बैतूल। रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर किसी भी कैदी की कलाई सूनी न रहे व आध्यात्मिक उन्नति के साथ उनका भी जीवन परिवर्तित हो। इस उद्देश्य को ध्यान रखते हुए संत श्री आशारामजी बापू के प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ व महिला उत्थान मंडल बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व पर जिला जेल बैतूल में मंगलवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम जेल अधीक्षक बीआर कूड़ापे, जेलर योगेंद्र पंवार, युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान व महिला उत्थान मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनेराव की उपस्थिति में आयोजित किया। राजेश मदान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ओमकार गुंजन व गुरु प्रार्थना करके की गई। इस मौके पर श्री कूड़ापे ने कहा कि समिति द्वारा किया गया यह प्रयास बहुत सराहनीय है। उन्होने कहा कि कैदी के लिए भी यह बहुत विशेष अवसर होता है और ऐसे में किसी भी ...
Image
तालाबों, नदी, कुएं को बचाना होगा जल शक्ति अभियान शिविर का हुआ शुभारंभ बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल द्वारा सोमवार से चार दिवसीय जल शक्ति अभियान शिविर का शुभारंभ  श्री धंवन्तरी हॉस्पीटल देवगांव में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवतीप्रसाद सरले, ब्लाक अध्यक्ष सुखदेव गुजरे की उपस्थिति में और जिला युवा समन्वयक सुश्री ओमकार स्वामी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पानी की थीम को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन किया गया जिसमें सभी ब्लाकों से 40 प्रतिभोगियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेवती प्रसाद सरले ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है और समझना होगा कि आज जल नहीं होगा तो ना हम जी पाएंगे ना ही वृक्ष और पशु-पक्षी। सुश्री ओमकार स्वमी ने कहा कि जिले में आज कम वर्षा हो रही है जिसके लिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करने होंगे और तालाबों, नदी, कुएं को बचाने की बहुत आवश्यकता है। डॉ.म...
Image
धूमधाम से मनाई दुर्गादास राठौर जयंती बैतूल। राठौर समाज गंज इकाई द्वारा मांईन्ड्स आई इंटरनेशनल स्कूल विनोबा वार्ड बैतूल में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती तुलसीराम राठौर, नंदकिशोर राठौर व रमेश चन्द्र राठौर  की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर दुर्गादास के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसके बाद समाज का ध्वज फहराया। समाज के जिला अध्यक्ष अनिल राठौर, प्रमोद राठौर, गंगाप्रसाद राठौर, दिनेश राठौर, रजनी राठौर ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए दुर्गादास के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन धमेन्द्र राठौर व इकाई सचिव सोहनलाल राठौर ने एवं आभार गंज इकाई के अध्यक्ष आनंद राठौर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं थे। 
Image
अब पलायन नहीं पराक्रम करेंगे विहिप बजरंग दल का अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम संपन्न बैतूल। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम ढोलेवार कुनबी समाज मंगल भवन में रविवार को प्रांत सहसंगठन मंत्री राजकुमार सिंह के आतिथ्य व विभाग संयोजक एवं मुख्य वक्ता कृष्णकांत गावंडे की उपस्थिति में और जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य वक्ता कृष्णकांत गावंडे ने कहा कि विगत 2500 वर्षो से भारत का विभाजन होता रहा है। हमारे देश को 14 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को आधी-अधूरी आजादी मिली थी जो विभाजन हमाने देश के तत्कालीन नेताओं ने स्वीकार किया उसके परिणामस्वरूप हमारे 62 जिले हम से पराये हो गए। हमारी पवित्र नदियों झेलम, रावी, सिंधु, चिनाव पराई हो गई। हमारे भगवान रामलला के बेटे लव का लाहौर, कुश का कुसर, ननकाना साहेब और हमारे पवित्र शक्तिपीठ माता हिंगलाज देवी व माता ढाकेश्वरी हमसे छीन लिए गए। अब हम हिन्दू पलायन नहीं पराक्रम करेंगे व संघर्ष कर अब देश का विभाजन नहीं होने देंगे व 1947 में हमसे अलग भारत माता का हिस्सा पुन: भारत में मिलाकर अखंड भार...
Image
कांवडिय़ों की चिकित्सा व पैरों की मालिश करके की सेवा नि:शुल्क औषधियों के साथ सतसाहित्य भी वितरित किया श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ की अनुकरणीय पहल  बैतूल। सबकी खुशहाली व अच्छी वर्षा की कामना को लेकर विगत 17 वर्षों से भीमपुर के घोघरा घाट से मां ताप्ती का जल कांवड़ में लेकर श्री तपश्री क्लब चिचोली द्वारा हर वर्ष पैदल कांवड़ यात्रा आयोजित की जाती है।   इस जल से छोटा महादेव पहुंचकर शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है व सबकी खुशहाली की भगवान  शिवजी से प्रार्थना की जाती है। यात्रा में कई किलोमीटर से पैदल चल रहे कांवडिय़ों का खेड़ी, देवगांव,भडूस होते हुए बैतूल पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि कांतिशिवा चौक गंज बस स्टैंड पहुंचने पर आरएसके गु्रप द्वारा, अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज व व्यापारियों द्वारा यात्रा का फलाहार आदि से स्वागत किया गया  जिसके बाद जैन दादावाड़ी पहुंचने पर डागा परिवार द्वारा भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई यहीं पर श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के...
Image
बारिश में भीगते गरीब बच्चों को बांटे कपड़े हरिनाम कीर्तन के साथ कराया हास्य प्रयोग बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ के तत्वावधान में बडोरा की अनाज मंडी के समीप अस्थाई रूप से कैम्प लगाया और गरीब लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें हरिनाम कीर्तन करवाकर बच्चों को गरम वस्त्र वितरित किये गए। इस संबंध में युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बडोरा क्षेत्र में गरीबों के छोटे-छोटे बच्चें बिना वस्त्रों के बारिश में भीगकर ठिठुर रहे थे जिन्हें साधकों द्वारा सर्वप्रथम हरिनाम संकीर्तन के साथ हास्य प्रयोग करवाकर जैसे ही गरम वस्त्र पहनाये गए उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। श्री मदान ने कहा कि बच्चों में भगवान का वास होता है और उनकी देखरेख करना हमार कत्र्तव्य है। वस्त्र वितरण की सेवा में साधक अनूप मालवी,दर्पण कमलेश बिहारिया,प्रीति शैलेन्द्र बिहारिया का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ भूपेंद्र सिसोदिया,अजय देवकते,सुरेंद्र कुंभारे, नीलेश पंडाग्रे आदि बड़ी संख्या में साधक मौजूद थे। 
Image
बारिश में भीगते गरीब बच्चों को बांटे कपड़े हरिनाम कीर्तन के साथ कराया हास्य प्रयोग बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति,युवा सेवा संघ के त त्वावधान में बडोरा की अनाज मंडी के समीप अस्थाई रूप से कैम्प लगाया और गरीब लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें हरिनाम कीर्तन करवाकर बच्चों को गरम वस्त्र वितरित किये गए। इस संबंध में युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बडोरा क्षेत्र में गरीबों के छोटे-छोटे बच्चें बिना वस्त्रों के बारिश में भीगकर ठिठुर रहे थे जिन्हें साधकों द्वारा सर्वप्रथम हरिनाम संकीर्तन के साथ हास्य प्रयोग करवाकर जैसे ही गरम वस्त्र पहनाये गए उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। श्री मदान ने कहा कि बच्चों में भगवान का वास होता है और उनकी देखरेख करना हमार कत्र्तव्य है। वस्त्र वितरण की सेवा में साधक अनूप मालवी,दर्पण कमलेश बिहारिया,प्रीति शैलेन्द्र बिहारिया का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर युवा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ भूपेंद्र सिसोदिया,अजय देवकते,सुरेंद्र कुंभारे, नीलेश पंडाग्रे आदि बड़ी संख्या में साधक मौजूद थे। 
Image
बच्चों ने पौधारोपण व चित्रकारी कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल के सामाजिक गतिविधि अभियान अंतर्गत चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल की निदेशक ऋतु खंडेवाल के मार्गदर्शन में कक्षा 8वी और कक्षा 9वीं के लगभग तीन सौ बच्चों की टीम खेडला व साकादेही पहुंचकर रिमझिम बारिश का आनंद लेते हुए तीन सौ पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही युवा चित्रकार व कला शिक्षक श्रेणिक जैन व उनकी टीम के साथ बच्चों ने शाला की दीवार पर मनमोहक चित्रकारी की। इस मौके पर श्रेणिक जैन ने बताया कि बच्चों द्वारा चित्रकारी के माध्यम से बताया कि वातावरण को हराभरा व साफसुथरा रखने से कितने लाभ हैं। श्री जैन ने बताया कि अब तक पर्यावरण और जल संरक्षण विषय को लेकर अनेकों शालाओं की दीवार पर पेंटिंग की जा चुकी है जिसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति लोगों का जागरूक करना है। बच्चों ने तो इस नवाचार का लुत्फ उठाया ही साथ ही ग्रामीणों ने भी बच्चों के प्रयासों की सरहाना की।