धूमधाम से मनाई दुर्गादास राठौर जयंती

बैतूल। राठौर समाज गंज इकाई द्वारा मांईन्ड्स आई इंटरनेशनल स्कूल विनोबा वार्ड बैतूल में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती तुलसीराम राठौर, नंदकिशोर राठौर व रमेश चन्द्र राठौर  की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर दुर्गादास के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया जिसके बाद समाज का ध्वज फहराया। समाज के जिला अध्यक्ष अनिल राठौर, प्रमोद राठौर, गंगाप्रसाद राठौर, दिनेश राठौर, रजनी राठौर ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए दुर्गादास के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन धमेन्द्र राठौर व इकाई सचिव सोहनलाल राठौर ने एवं आभार गंज इकाई के अध्यक्ष आनंद राठौर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं थे। 

Comments

Popular posts from this blog