पानी को लेकर लापरवाही की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है
जल शक्ति शिविर संपन्न
बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल द्वारा 12 अगस्त से 15 अगस्त तक संचालित चार दिवसीय जल शक्ति शिविर का समापन श्री धनवटी हॉस्पीटल देवगांव में समाजसेवी रेवती प्रसाद सरले, डॉ.महेश गुंजेंले की उपस्थिति में और जिला युवा समन्वयक सुश्री ओमकार स्वामी की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर महेश गुंजेले ने जल संरक्षण और जल शुद्ध करने के उपायों को विस्तार से बताया। सुश्री ओमकार स्वामी ने कहा कि यह अभियान तभी सफल माना जाएगा जब लोग इस दौरान बताई जानकारी के माध्यम से जल बचाने का प्रयास करेंगे और जल संरक्षण में अपना योगदान देगें। सुश्री स्वामी ने कहा कि हमें जल की महत्ता तभी चलती है भीषण गर्मी पड़ती है और वर्षा उपरांत हम दुबारा लापरवाह हो जाते हैं। इस लापरवाही की बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधे के रोपण का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश सरले, प्रेमलता बघले, आरती मासोदकर, दीपा राठौर, निलेश मोरले, कमल इवने, दीपक मालवीय, डॉ.मुकेश सरले, ललित सरले, धन्नजय सिंह ठाकुर, हेमंत माथनकर, राजश्री सूर्यवंशी आदि मौजूद थे।


Comments
Post a Comment