परम्परागत खेलों से दूर होना चिंता का विषय
केन्दीय मंत्री के संवाद कार्यक्रम को युवाओं ने सुना
बैतूल। केन्द्रीय मंत्री किरण रिजजू व पंचायत सचिव, शिक्षा विभाग सचिव, खेल विभाग सचिव द्वारा युवा को खेल के रूझान पैदान करने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वीडियो कांफ्रेस के जरिए संवाद किया। जिसका प्रसारण नेहरू युवा केन्द्र बैतूल के सभागृह में एनवायके के युवा मंडल, महिला मंडल देखा गया। अपने संवाद के दौरान श्री रिजजू ने फिटनेस को महत्व को विस्तार से समझाते हुए कहा कि आज बच्चे हमारे परांपरारिक खेलों से दूर होते जा रहें है जो चिंता का विषय है। हमारे खेल जैसे गिल्ली-डड़ा, खो-खो आदि मनोरंजन के साथ शारारीरिक दृढता भी प्रदान करते हैंं। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को केन्द्रीय मंत्री द्वारा खेल के माध्यम से शरीरिक विस्तार पर पत्र का विमोचन करेंगे और 29 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेल दिवस पर अपने देशवासियों को संबोधित करेंगे। श्री रिजजू का उद्बोधन जिला युवा समन्वयक ओमकार स्वामी, रामचरण यादव, धन्नजय सिंह ठाकुर, विरेन्द्र पंवार, दीपा राठौर, आरती मासोदकर, सीता इंगले, योगेश इंगले आदि की मौजूदगी में सुना गया।

Comments
Post a Comment