भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वयं के स्वास्थ्य के लिए समय निकाले 
एनवायके में फिट इंडिया कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया हिट इंडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना। जिला युवा समन्वयक सुश्री ओमकार स्वामी ने कहा कि यह कार्यक्रम जन-जन का है और श्री मोदी ने स्वस्थ्य रहने के लाभ और बेहद महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। ओमकार स्वामी ने कहा कि आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वयं के लिए कुछ वक्त निकालकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में समस्त युवाओं को फिट इंडिया की शपथ जिला युवा समन्वयक द्वारा दिलवाई गई। कार्यक्रम में अनिल जैन देवास, पी वेंकट्या, धन्नजय सिंह ठाकुर, तुलसीराम गलफट, दीपा राठौर, आरती मासोदकर, सरिता पंवार, मंडल सदस्य कपिल चढोकार, रूपेश रघुवंशी सहित महिला मंडल के सदस्य मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog