लायन क्लब ने किया पौधारोपण
बैतूल। लायंस क्लब बैतूल सिटी के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर गढ़ाघाट बैतूल में मंगलवार को विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष ला.ब्रजमोहन भट्ट ने बताया कि लायन क्लब पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण अभियान चला रहा है। सचिव ला.केआर देशमुख ने बताया कि शाला में पौधारोपण करने का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन ला.रामप्रकाश गुगनानी, एमजेएफ ला.पीएस बग्गा एवं ला.कशमीरी लाल बतरा ने बच्चों संबोधित करते हुए उन्हें पौधों के महत्व को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर ला.उषा द्विवेदी, ला.डॉ.योगेश गढ़ेकर, ला.केके वर्मा, ला.संतोष जैसवाल, ला.दिनेश मस्की, ला.विवेक पटेल, ला.राजेश अवस्थी, ला.डॉ.पुनीत श्रीवास्तव, ला.डॉ.जया श्रीवास्तव, ला.एमपी आथनकर, ला.संगीता अवस्थी, ला.नीलम दुबे सहित शाला प्राचार्य श्रीमती शीला वराठे सहित शाला स्टॉफ मौजूद था



Comments
Post a Comment