तालाबों, नदी, कुएं को बचाना होगा
जल शक्ति अभियान शिविर का हुआ शुभारंभ
बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल द्वारा सोमवार से चार दिवसीय जल शक्ति अभियान शिविर का शुभारंभ
श्री धंवन्तरी हॉस्पीटल देवगांव में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवतीप्रसाद सरले, ब्लाक अध्यक्ष सुखदेव गुजरे की उपस्थिति में और जिला युवा समन्वयक सुश्री ओमकार स्वामी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान पानी की थीम को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का अयोजन किया गया जिसमें सभी ब्लाकों से 40 प्रतिभोगियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रेवती प्रसाद सरले ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है और समझना होगा कि आज जल नहीं होगा तो ना हम जी पाएंगे ना ही वृक्ष और पशु-पक्षी। सुश्री ओमकार स्वमी ने कहा कि जिले में आज कम वर्षा हो रही है जिसके लिए हम सभी को कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करने होंगे और तालाबों, नदी, कुएं को बचाने की बहुत आवश्यकता है। डॉ.महेश गुंजले ने गीतों के माध्यम से जल के महत्व को समझाया। मंच संचालन धन्नजय सिंह ठाकुर ने व आभार आरती मासेादकर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सरले, डॉ.ललित सरले, गजानन युवा मंडल अध्यक्ष हेतु माथनकर, निलेश मोरले, आरती मासोदकर, राज कुमार, कमल इंगले, श्रवण मानसे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Comments
Post a Comment