मनस्वी और युक्ति के नाम से जाना जाएगा घर
बैतूल। देश के कई प्रदेश और जिले में लाडो फाऊंडेशन बेटियों की नाम से घर की पहचान थीम पर काम कर रहा है। इस तारतम्य में लाडो फाऊंडेशन द्वारा बैतूल के मोती वार्ड टिकरी निवासी पिता रविकांत उपासे माता बेबीकला उपासे की बेटी मनस्वी उपासे और साथ ही प्रताप वार्ड निवासी पिता मारोती लिखितकर की बेटी युक्ति के नाम की नेमप्लेट लगाई। गौरतलब है की यह अभियान विगत तीन वर्षो से निरंतर चल रहा है और अब तक यह अभियान 10 राज्य और 15 जिले और अब गांव-गांव में भी पहुंचा रहा है। फाउंडेशन के संस्थापक अनिल नारायण यादव पहले बेटी की तलाश करते है फिर बेटी के माता पिता या रिश्तेदार से मिलते है और उन्हें अभियान की जानकारी देते है फिर बेटी के नाम की नेमप्लेट बनाकर घर के दरवाजे पर लगाते है। अब तक लगभग1500 से अधिक परिवारों में नेमप्लेट लगा चुके है। जो घर पहले दादा या पिता के नाम से जाना जाता था आज वो घर बेटी के नाम से जाना जा रहा है। इस अभियान से समाज में बेटियों का मान, सम्मान और पहचान मिल रही है। इस अवसर दीपक लिखितकर एवं परिजन मौजूद रहे। 



Comments

Popular posts from this blog