युवाओं ने द्विव्यांगों के बीच मनाया रक्षाबंधन
कपड़े और मिष्ठान किए वितरित
बैतूल। जयनारायण सर्वोदय समिति करजगांव द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांगों का पुनर्वास केन्द्र घरौंदा में युवाओं ने रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर राखी बंधवाकर बच्चों को कपड़े और मिठाई वितरित की। इस मौके पर भाजपा युवा नेता बबला शुक्ला ने कहा कि आज यहां आकर बहुत ही विशेष भावनात्मक अनुभव रहा है और यहां जो स्नेह मिला है वह यहां उपस्थित युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा। कृष्णा गायकी ने कहा कि यहां रहने वाले बच्चों बहुत आत्मियता के साथ मिलते हैं, यहां आकर अपनेपन का एक अलग ही एहसास हुआ। इस अवसर पर समिति संचालक अवनीश पाटनकर,  विकास प्रधान, सन्नी राठौर, अविनाश भाटिया, सौरभ गौर, ऋषि चौधरी, राधेश्याम पटेल, रितेश बर्थे, शशिकांत साहू, देवेन्द्र बर्थे, अनिल मंडलकर, गोलू राठौर, गोलू हारोड़े, पियूष चौरसिया, संतोष पंवार, मोनू ठाकुर, गोपाल साहू, दीपक आम्बेकर आदि मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog