क्षेत्रिय नदी की महत्ता को समझें
जल शक्ति अभियान अंतर्गत चलाया स्वच्छता अभियान
बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल द्वारा चल रहे चार दिवसीय जल शक्ति अभियान शिविर के अंतर्गत क्षेत्रीय पेयजल के स्त्रोतों का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें मां ताप्ती के तटों की साफ-सफाई कर स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर शिविर प्रभारी ओमप्रकाश सरले ने कहा कि सभी क्षेत्रिय नदी हमारे लिए जीवन दायिनी है और इनकी महत्ता हमें समझनी होगी। यह भावना प्रत्येक नागरिक के मन में जागना चाहिए। जिससे हम प्रत्येक नदी को मां तुल्य समझें और प्रदुषण मुक्त करने में अपनी भूमिका निभाएं। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एचएल कसेरा ने जल की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जल संरक्षण का आव्हान किया और उन्होने कहा कि तकनीक से जल नहीं बनाया जा सकता है। एसडी कॉलेज के संचालक डॉ.ललित सरले ने कहा कि जल संरक्षण पर सरकारे तो अपने कार्यक्रम चला रही हैं हमें भी इसमें सहयेागी बनना होगा। इस अवसर पर रेवतीप्रसाद सरले, धन्नजयसिंह ठाकुर, डीवायसी ओमकार स्वामी, एनवायवी प्रेमलता बचले, आरती मासोदकर, निलेश करोले, राजश्री सूर्यवंशी, अर्जुन प्रजापती, कमल इंगले आदि मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog