कांवडिय़ों की चिकित्सा व पैरों की मालिश करके की सेवा
नि:शुल्क औषधियों के साथ सतसाहित्य भी वितरित किया
श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ की अनुकरणीय पहल


 बैतूल। सबकी खुशहाली व अच्छी वर्षा की कामना को लेकर विगत 17 वर्षों से भीमपुर के घोघरा घाट से मां ताप्ती का जल कांवड़ में लेकर श्री तपश्री क्लब चिचोली द्वारा हर वर्ष पैदल कांवड़ यात्रा आयोजित की जाती है। 
 इस जल से छोटा महादेव पहुंचकर शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है व सबकी खुशहाली की भगवान  शिवजी से प्रार्थना की जाती है। यात्रा में कई किलोमीटर से पैदल चल रहे कांवडिय़ों का खेड़ी, देवगांव,भडूस होते हुए बैतूल पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि कांतिशिवा चौक गंज बस स्टैंड पहुंचने पर आरएसके गु्रप द्वारा, अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज व व्यापारियों द्वारा यात्रा का फलाहार आदि से स्वागत किया गया जिसके बाद जैन दादावाड़ी पहुंचने पर डागा परिवार द्वारा भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई यहीं पर श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के साधकों द्वारा सभी कांवडिय़ों के पैरों पर लगी चोट की मरहम पट्टी कर चिकित्सा की व मालिश तेल द्वारा चरण चंपी कर उन्हें नि:शुल्क दवाईयां,इंजेक्शन व संत श्री आशारामजी बापू का प्रेरणादायक सतसाहित्य सप्रेम भेंट किया गया। श्री मदान ने बताया कि मरहम पट्टी की चिकित्सा व पैरों की मालिश से कांवडिय़ों की थकान दूर हुई और तापश्री क्लब चिचोली के अध्यक्ष विजय राठौर सहित सभी कांवडिय़ों ने खुशी व्यक्त कर समिति के द्वारा हर वर्ष सेवा भाव से की जा रही सेवा की सराहना की। कांवडिय़ों की सेवाकार्य में समिति के डॉक्टर राजकुमार मालवीय, भूपेंद्र सिसोदिया, अजय देवकते,शैलेन्द्र रघुवंशी,सुरेंद्र कुंभारे, प्रवीण तिवारी सहित अन्य साधकों का योगदान सराहनीय रहा।

Comments

Popular posts from this blog