देश के कुछ गद्दारों ने भारत माता को अपने स्वार्थ के लिए कई बार बांटा
एएचपी ने लिया अखंड भारत का संकल्प
बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा कांतिशिवा चौक गंज बैतूल में मशाल रैली निकाली, चौक पर भारत माता की आरती कर अखंड भारत का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य वक्ता व राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग मंत्री दिलीप यादव ने कहा कि खंडित भारत को अखंड बनाने का सपना आज देश का युवा देख रहा है। 14 अगस्त देश की तारीख को देश के दो भाग कर दिए गए थे। भारत माता के अनेकों बार विभाजन किए गए और इतिहास गवाह है कि देश के कुछ गद्दारों ने भारत माता को अपने स्वार्थ के लिए कई बार बांटा। श्री यादव ने कहा कि आज का युवा भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने के लिए संकल्पित है। जिला अध्यक्ष राधेश्याम सोनी व कार्यक्रम प्रभारी और जिला मंत्री मुकेश वरवड़े ने कहा कि हमें एकजुट होकर भारत को अखंड बनाना होगा और भारतीय युवा इसमें पूरी तरह सक्षम है। कार्यक्रम का संचालन एएचपी के नगर अध्यक्ष राहुल नागले ने व आभार जिला महासचिव सोहनलाल राठौर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिलीप यादव, मुकेश वरवड़े, सोहनलाल राठौर, राधेश्याम सोनी, बजरंगदल नगर अध्यक्ष देवी सैलूकर आयुष पाठक आदि मौजूद थे।


Comments
Post a Comment