रिसर्च की मिस्की में पिसी महान फनकारी ‘83’ स्टे्रट ड्राईव बाय सपन दुबे 1983 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर बनी फिल्म 83 रिलीज़ हुई है। फिल्म दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार थी परन्तु कोविड 19 के चलते सिनेमाघर बंद हो गए। निर्माता ने ठान रखा था कि फिल्म को ओटीटी पर रिलीज ना करते हुए बड़े पर्दे पर ही रिलीज की जाएगी। फिल्म के विलंब से आने के कारण निर्माताओं को भारी नुकसान हुआ है। 1983 के विश्व विजेता बनते ही क्रिकेट का शानदार तरीके से प्रबंधन करते हुए बीसीसीआई ने अथाह धन कूटा और सुनियोजित तरीके से इसका व्यवसायिकरण किया। हॉकी में विश्व विजय और ऑलम्पिक विजेता होने के बाद भी हॉकी फेडरेशन इसको भुना नहीं पाया। 1983 की जीत के मायने कई लिहाज से अलग थे। बतौर रणवीर सिंह आज की प्रोढ़ पीढी के पास 1983 विश्व कप की यादें ताजा है और सबके पास एक अलग कहानी है जिसमें कोई कहता है कि फाईनल के दिन मौसी आई थी, हमने रेडियो खरीदा था इत्यादि। फिल्म में रणवीर कपूर ने कपिल देव का किरदार निभाया है जो बहुत ही मुश्किल था। कपिल की तरह बल्लेबाजी तो शायद आसान हो सकती है लेकिन वैसी गेंदबाजी बहुत मुश्किल थी क्योंक...
Posts
Showing posts from December, 2021
- Get link
- X
- Other Apps
घरों, मंदिरों व आश्रमों में हर्षोल्लास से मनाया गया तुलसी पूजन दिवस श्री योग वेदांत सेवा समिति ने किया आयोजन बैतूल। तुलसी जी की महिमा व लाभों से जन-जन को परिचित करवाने व युवाओं को नैतिक पतन और अवसाद से बचाकर भारतीय संस्कृति के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से पूज्य संत श्री आशारामजी बापू द्वारा 25 दिसम्बर 2014 से तुलसी पूजन दिवस की शुरुआत की गई थी। उन्ही की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बैतूल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी घरों, मंदिरों, आश्रमों, वृद्धाश्रमों में व सार्वजनिक स्थलों में तुलसी पूजन दिवस के कार्यक्रम हर्षोउल्लास से मनाए गए। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि बैतूल में भी शनिदेव मंदिर गंज में पंडित लोकेश मिश्रा द्वारा, संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार श्री हनुमान मंदिर मेघनाथ चौक टिकारी पंडित लक्ष्मण गिरी द्वारा विधिवत तुलसी पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाए गए। जिसके अंतर्गत साधकों ने तुलसी जी व सदगुरुदेव का तिलक, अक्षत, पुष्पवर्षा, तुलसी नामाष्टक पाठ, आरती व परिक्रमा कर पूजन किया। ...
- Get link
- X
- Other Apps
निजीकरण के कारण शिक्षा हुई मंहगी एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान बैतूल। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अव्हान पर देश में शिक्षा के निजीकरण का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एनएसयूआई के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पंवार के नेतृत्व में जेएच कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस संबंध में अभिषेक पंवार ने बताया कि देश में जिस प्रकार से शिक्षा का निजीकरण हो रहा है उससे कमजोर तबका शिक्षा को हासिल करने में असमर्थ होता जा रहा है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव खातरकर ने बताया कि निजीकरण के कारण शिक्षा मंहगी हो गई है और दलित, पिछड़े और आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षा एक सपना बनकर रह गया है खासकर उच्च शिक्षा का तो सोचा भी नहीं जा सकता है। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह इवने, आकाश गंगारे, मनीष साहू, सार्थक खंडागले, नितिन विश्वास, हिमांशु पाटिल,अंकित ताम्रकार, मुस्कान मालवी, शिवानी मेहरा, रूपेश मेहरा, विक्रम टेकाम, पंकज मालवी, रोहित बेले, धर्मपाल बिसौने, सुभाष बेलवंशी, विवेक मालवी, बाबा राठौर, आदि मौजूद थे।
- Get link
- X
- Other Apps
स्वयं के स्थान पर आप की भावना को महत्व देना ही एनएसएस एनएमएम का अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न बैतूल। जेएच कॉलेज की रष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नवीन स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोगरे के संरक्षण में, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू, प्रो.राजेश शेषकर, वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपाली पांडे, ललित तायवाड़े, संजय उइके की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ.जीपी साहू ने कहा कि एनएसएस में स्वयं की जगह आप की भावना को महत्व दिया जाता है। एनएसएस समाजसेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होने नदिया ना पीएकभी अपना जल-पेड़ ना खाए अपने फल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रो.राजेश शेषकर ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में अपनी सक्रीय भूमिका निभाकर लोगों को जागरूत करते हैं। ललित तायवाड़े ने एनएसएस का विद्यार्थियों को परिचय देते हुए कहा कि समाजसेवा को लेकर युवाओं को आगे आना चाहिए साथ ही उन्होने निर्वाचन साक्षरता क्लब की जानकारी दी। दीपाली पांडे ने...
- Get link
- X
- Other Apps
हर्षोल्लास से मनाई गीता जयंती, गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराने कलेक्टर को दिया ज्ञापन बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वावधान में संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से चिखलार स्थित आश्रम में गीता जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम साधकों द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता का माल्यार्पण के साथ विधिवत पूजन कर आरती की गई और गीताजी के सातवें अध्याय का पाठ करके अपने-अपने पितृगणों को पुण्यफल अर्पित किया गया। तत्पश्चात गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करवाने व विद्यालयों और महाविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में गीता ग्रंथ को अनिवार्य रूप से शामिल करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व संस्कृति मंत्री के नाम से कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गीता जयंती की बधाई के साथ ज्ञापन दिया गया साथ ही अपर कलेक्टर श्यामेन्द्र जैसवाल को भी गीता ग्रंथ भेंट कर गीता जयंती की बधाई दी। गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए इस मौके पर श्री मदान ने कहा कि आज का सामाजिक माहौल अत्यंत दूषित होता जा रहा है युवा वर्ग में कुसंस्कार, न...
- Get link
- X
- Other Apps
नियोजित तरीके से मरीजों को ठगा जा रहा है शिवसैनिकों ने दवाईयों की कालाबाजारी का पुलता फूंका बैतूल। शिवसैनिकों ने दवाइयों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए दवाइयों को महंगे दामों पर बेचने और कालाबाजारी किए जाने के विरोध में दिलबहार चौक पर पुतला दहन किया। शिव सेना जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ठानेश्वर महावर के निर्देश पर प्रदेश भर में दवाइयों की हो रही कालाबाजारी पर अंकुश लगाने अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत आज शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने दिलबहार चौक पर कालाबाजारी के खिलाफ पुतला दहन कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। श्री गोले ने बताया कि कुछ विक्रेता लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर अधिक दामों में दवाइयों की बिक्री करने के साथ ही कालाबाजारी भी करते हैं। ऐसे लोगों पर जब तक प्रकरण दर्ज नहीं होता शिवसेना द्वारा विरोध दर्ज किया जाएगा। मीडिया प्रभारी रिंकू सक्सेना, व नगर अध्यक्ष रोहित सावनेर ने बताया कि देखा गया है कि एकदम एक जैसे तत्वों से निर्मित दवाईयों की कीमतों में भारी अंतर होता है और डॉक्ट...
- Get link
- X
- Other Apps
मानवाधिकारों से वंचित करना मानवता को चुनौती देना है एनएचआरएसीएसीबी ने मनाया मानव अधिकार दिवस बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एनएचआरएसीएसीबी)की महिला विंग ने आगंववाड़ी केन्द्र राजेन्द्र वार्ड में मानव अधिकार दिवस मनाया और उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराया। इस मौके पर एनएचआरएसीएसीबी की राष्ट्रीय महिला उपसचिव मीना खंडेलवाल ने बताया कि दुनिया में हर व्यक्ति का मानवाधिकार है. इसके बारे में हर इंसान को जरूर पता होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र किसी भी सदस्य देश में सत्तासीन सरकार के साथ लोगों को उनके मूल अधिकारों के बारे में शिक्षित करने में एक बड़ी भूमिका निभाता है। पदमा साहू और साक्षी सतीजा ने कहा कि एक इंसान जाति, रंग, धर्म, लिंग, भाषा, राजनीतिक, देश, मूल और जन्म के भेदभाव के बिना सभी मानवाधिकारों का हकदार है। उन्होने कहा कि लोगों को उनके मानवाधिकारों से वंचित करना उनकी मानवता को चुनौती देना है। असमानताओं को कम करना और मानव अधिकारों को आगे बढ़ाना है, सभी मनुष्य स्वतंत्र और सम्मान और अधिकारों में समान हैं। समानता और गैर-भेदभाव के सिद्धांत मानवाधिकार...
- Get link
- X
- Other Apps
धूमधाम से मनेगा श्री दत्त जन्मोत्सव श्री दत्त मंदिर समिति की बैठक संपन्न, होंगे अनेक कार्यक्रम बैतूल। श्री दत्त मंदिर समिति के तत्वावधान में महाराष्ट्र मंडल सिविल लाईन में बैठक संपन्न हुई। इस संबंध में कार्यकारी अध्यक्ष दीपक पात्रीकर ने बताया कि बैठक में श्री दत्त जन्मोत्सव मनाने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष शरद सप्तपुत्रे एवं सचिव हेमंत देशपांडे ने बताया कि 12 दिसम्बर को प्रात: 5 बजे प्रभात फेरी एवं गुरूचरित्र वाचन, शाम 5 बजे से विश्व जाग्रति मिशन द्वारा भजन संध्या, 14 दिसम्बर को महिला मंडल द्वारा भजन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक, रात्रि 9 बजे सुंदरकांड, 15 दिसम्बर दोपहर 12 बजे भगवान श्री दत्त का सामूहिक अभिषेक, 16 दिसम्बर प्रात: 9 बजे से दत्त मंदिर में ही रक्तदान एवं सामान्य जांच शिविर, 7 बजे सामूहिक आरती, 17 दिसम्बर प्रात: 10 बजे से जयनारायण सर्वोदय विद्यालय के मानसिक दिव्यांग बच्चों द्वारा स्वयं निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी, रात्रि 7:30 बजे प्रतिभाओं का सम्मान, 18 दिसम्बर दोपहर 12 बजे श्री दत्त भगवान जन्मोत्सव, दोपहर 2 बजे भगवान...