निजीकरण के कारण शिक्षा हुई मंहगी
एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
बैतूल। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अव्हान पर देश में शिक्षा के निजीकरण का विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एनएसयूआई के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक पंवार के नेतृत्व में जेएच कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस संबंध में अभिषेक पंवार ने बताया कि देश में जिस प्रकार से शिक्षा का निजीकरण हो रहा है उससे कमजोर तबका शिक्षा को हासिल करने में असमर्थ होता जा रहा है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव खातरकर ने बताया कि निजीकरण के कारण शिक्षा मंहगी हो गई है और दलित, पिछड़े और आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षा एक सपना बनकर रह गया है खासकर उच्च शिक्षा का तो सोचा भी नहीं जा सकता है। इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह इवने, आकाश गंगारे, मनीष साहू, सार्थक खंडागले, नितिन विश्वास, हिमांशु पाटिल,अंकित ताम्रकार, मुस्कान मालवी, शिवानी मेहरा, रूपेश मेहरा, विक्रम टेकाम, पंकज मालवी, रोहित बेले, धर्मपाल बिसौने, सुभाष बेलवंशी, विवेक मालवी, बाबा राठौर, आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment