स्वयं के स्थान पर आप की भावना को महत्व देना ही एनएसएस
एनएमएम का अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
बैतूल। जेएच कॉलेज की रष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के नवीन स्वयंसेवकों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोगरे के संरक्षण में, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू, प्रो.राजेश शेषकर, वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपाली पांडे, ललित तायवाड़े, संजय उइके की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ.जीपी साहू ने कहा कि एनएसएस में स्वयं की जगह आप की भावना को महत्व दिया जाता है। एनएसएस समाजसेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होने नदिया ना पीएकभी अपना जल-पेड़ ना खाए अपने फल के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। प्रो.राजेश शेषकर ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में अपनी सक्रीय भूमिका निभाकर लोगों को जागरूत करते हैं। ललित तायवाड़े ने एनएसएस का विद्यार्थियों को परिचय देते हुए कहा कि समाजसेवा को लेकर युवाओं को आगे आना चाहिए साथ ही उन्होने निर्वाचन साक्षरता क्लब की जानकारी दी। दीपाली पांडे ने स्वयंसेवकों को एनएसएस शिविर और पुरूस्कारों की जानकारी देते हुए कहा कि एनएसएस आज एक वैकल्पिक विषय के रूप में नई शिक्षा नीति में शामिल किया गया है। संजय उइके ने स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड शिविर एवं उसकी चयन प्रक्रिया की और बाल संरक्षण क्लब की जानकारी दी। उन्होने कहा कि राजपथ पर चलते हुए देश के गौरव को सलामी देना गर्व का अनुभव होता है। एनएसएस विद्यार्थी में नेतृत्व कौशल विकसित करता है। कार्यक्रम का संचालन नवीन नागले ने एवं आभार दलनायक योगेश्वर पहाड़े ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गाप्रसाद मोरले, हिमांशु पाटिल,अक्षय मालवी, बालकिशोर अमरूते, कन्हैया अमरूते, आकाश अजनेरे, अमित मालवी, जूबेर शेख, पूनम मालवी, मिनाक्षी राजुरकर, रानी खवसे, रागीनी पंवार, वर्षा रावत आदि स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
Comments
Post a Comment