Posts

Image
 भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय बदला जाए मप्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। गर्मी अपना रोद्र रूप दिखाती जा रही है और लगातार तापमान बड़ रहा है। ऐसे में मप्र शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय और अशासकीय कक्षा 1 से12 तक के विद्यालयीन समय को प्रात: कालीन पाली 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने के आदेश प्रसारित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है। वर्तमान में तापमान दिनोदिन बढ़ रहा है जिसके कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे, लू लगने और डिहाईड्रशन की संभावना है। ज्ञापन में मांग की गई है कि शासकीय और अशासकीय कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयीन समय को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आदेश प्रसारित किया जाए। धन्नजय धाड़से, साजन तावड़े, बीआर ठाकरे, उमेश शर्मा, राजेश दाते, मदन यादव आदि संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 
Image
 बिना कोचिंग के गांव के बच्चे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सांदीपनि विद्यालय के यश ने 12वीं में प्राप्त किए 91.6 प्रतिशत बैतूल। प्रतिभाएं की कमी गांवों में भी नहीं है बस उन्हें एक अवसर की तलाश होती है और वह स्वयं को सिद्ध कर देते हैं। विगत दिनों मप्र शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। जिसमें ग्राम लिखड़ी तहसील आमला निवासी सांदीपनि विद्यालय बैतूल बाजार के कक्षा 12वीं कृषि संकाय के छात्र यश साहू ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनाज के व्यापारी खोमेश साहू के पुत्र यश ने यह सफलता बिना कोचिंग क्लास के खुद की मेहनत से हासिल की है। यश की उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, ईष्ट मित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।  
Image
 धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव बैतूल। बैतूल सनातन समाज बैतूल की बैठक परशुराम मंदिर बडोरा बैतूल में संपन्न हुई। जिसमें ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी प्रकटोत्सव 19 अप्रैल, रविवार को धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श किए गए। सनातन ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुभाष पांडे ने बताया कि 19 अप्रैल को बडोरा मंदिर में सुबह 8 बजे से अभिषेक, हवन-पूजन, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भोजन प्रसादी और शाम 6 बजे से भगवान प्रसादी वितरण किया जाएगा। उत्सव को लेकर लेकर जिम्मेदारियों भी सौंपी जा रही हैं। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मिश्र, उपाध्यक्ष राजेश अवस्थी, अनिल दुबे, एस.पाटिल, श्रीमती साक्षी शर्मा, संगीता अवस्थी, आरती अवस्थी नीलम दुबे, मीनाक्षी शुक्ला, श्रीमती पाटिल आदि स्वजातीय बंधु मौजूद थे। 
Image
 प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल की मासिक बैठक सम्पन्न अशोक बोरखड़े जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने बैतूल। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें हाल ही में हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभिनंदन किया। इस सम्मान समारोह में सम्मानित सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स साथियों में कार्यालय सहायक विद्युत मंडल पाढर मुन्नालाल मालवी, स्वास्थ्य विभाग से भोजराज साबले, एएनएम स्वास्थ्य विभाग शाहपुर ललिता पांडे, शिक्षा विभाग हर्षा मनोज अग्रवाल का शाल श्रीफल अभिनंदन पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री अतीत पवार के आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अतीत पवार ने कहा कि इस भव्य स्वागत अभिनंदन समारोह में सम्मानित होने से हम भाव विभोर हो गए हैं। अतीत पवार ने सभी सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स एवं अन्य सभी सम्मानित पेंशनर्स के सुखद समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। श्रीमती हर्षा मनोज अग्रवाल ने सुंदर जनजाति बोली में गीत प्रस्तुत किए। ललिता पांडे ने भी अपने स्वास्थ्य विभाग के अनुभव साझा किए। भोजराज साबले और मुन्ना लाल मालवी दोनो ने ...
Image
 नन्हीं बच्चियों ने कम उम्र में पूरा किया रोजा सभी के लिए मांगी अमन और भाईचारे की दुआ  बैतूल। रमजान के पाक महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में लगे हैं, वहीं छोटी उम्र के बच्चों में भी रोजे के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर की नन्ही बच्चियों अश्मीरा फातिमा 7 वर्ष, इलमा फातिमा 5 वर्ष और अनबिया फातिमा 4 वर्ष ने रोजा रखकर सभी को प्रभावित किया। यह तीनों सगी बहनों ने पूरे उत्साह के साथ रोजा रखा और दिनभर इबादत में समय बिताया। बच्चियों ने बताया कि उन्होंने रोजा रखकर सभी धर्मों के लोगों के लिए अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। तीनों बच्चियां भीम आर्मी सह संयोजक नर्मदापुरम अलीमुद्दीन के छोटे भाई सलीमुद्दीन की बेटियां हैं। परिवार में धार्मिक माहौल के बीच बच्चियों ने छोटी उम्र में ही रोजे की अहमियत को समझते हुए इसे निभाया। परिजनों के अनुसार तीनों बच्चियों ने बिना किसी कठिनाई के रोजा पूरा किया और पूरे दिन सब्र और अनुशासन के साथ रहीं। इतनी कम उम्र में रोजा रखने की उनकी लगन ने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी प्रभावित किया। उल्लेखनीय है कि रमजान में रोजा इस्लाम के पांच स्तंभ...
Image
  यूजीसी रोल बैक, आक्रोशित स्वर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। सवर्ण समाज संगठन बैतूल ने यूजीसी के हाल ही में लागू किए गए नियमों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े लोग पहले बैतूल ऑडिटोरियम में एकत्रित हुए। जहां सभा आयोजित कर नियमों पर चर्चा की गई। इसके बाद पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर बैतूल को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सरकार ऐसे नियम लागू कर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। जिला अध्यक्ष सौरभ सिंह राघव ने कहा कि इस काले कानून से सवर्ण समाज और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित अन्य वर्गों के बीच अनावश्यक तनाव की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा बना रहना चाहिए। ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 15 जनवरी 2026 से उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के उद्देश्य से नए नियम लागू किए हैं। इन नियमों में कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण तंत्र को म...
Image
  आज पूरे उमंग के साथ खेली जाएगी फूलों की होली बैतूल। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली विश्व प्रसिद्ध है। इस होली की विशेषता है कि इसमें कोई वाद-विवाद नहीं होता है और न ही रासायनिक रंग के कारण त्वचा, आंखों आदि प्रभावित होती है। ऐसे ही विगत कई वर्षो से शिव मंदिर प्रांगण विनोबा वार्ड गंज में रंग पंचमी के अवसर पर वार्डवासियों द्वारा फूलों की होली खेली जाती है। इस संबंध में बीआर खंडागरे ने बताया कि इसी तरह ब्रज की होली को भगवान के साथ आत्मीय प्रेम संबंध की अभिव्यक्ति मानी जाती है और एक दूसरे के दुराभाव भी नहीं होता है। आज रविवार शाम 6 बजे पूरे उमंग के साथ वार्डवासी फूलों की होली खेलेंगे। श्री खंडागरे ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।