प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल की मासिक बैठक सम्पन्न

अशोक बोरखड़े जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने


बैतूल। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन बैतूल की मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमें हाल ही में हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अभिनंदन किया। इस सम्मान समारोह में सम्मानित सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स साथियों में कार्यालय सहायक विद्युत मंडल पाढर मुन्नालाल मालवी, स्वास्थ्य विभाग से भोजराज साबले, एएनएम स्वास्थ्य विभाग शाहपुर ललिता पांडे, शिक्षा विभाग हर्षा मनोज अग्रवाल का शाल श्रीफल अभिनंदन पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री अतीत पवार के आतिथ्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अतीत पवार ने कहा कि इस भव्य स्वागत अभिनंदन समारोह में सम्मानित होने से हम भाव विभोर हो गए हैं। अतीत पवार ने सभी सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स एवं अन्य सभी सम्मानित पेंशनर्स के सुखद समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी। श्रीमती हर्षा मनोज अग्रवाल ने सुंदर जनजाति बोली में गीत प्रस्तुत किए। ललिता पांडे ने भी अपने स्वास्थ्य विभाग के अनुभव साझा किए। भोजराज साबले और मुन्ना लाल मालवी दोनो ने अपनी शासकीय सेवा में व्यतीत किए गए संस्मरणों को याद किए और एसोसिएशन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सचिव शिवचरण हजारे ने आय-व्यय की जानकारी दी एवं आडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। सचिव शिवचरण हजारे ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के दूसरे दिन ही सीए से ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त कर एसोसिएशन के समक्ष प्रस्तुत कर सजगता का उदाहरण दिया है। जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल कड़वे द्वारा अपने स्वत्वाधिकार से अशोक बोरखड़े को जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया। श्री बोरखड़े के नाम का प्रस्ताव शिवचरण हजारे ने और समर्थन एलएस तुरिया ने किया। जिला संयोजक भाजपा प्रबुद्ध जन मंच नरेंद्र शर्मा, संरक्षक सीआर पाटील, जगन्नाथ पाठेकर कार्यकारी अध्यक्ष, शमशेर अली, विधि सलाहकार वीरेंद्र तिवारी, रघुनाथ सागरे, आनंद दवंडे, महेंद्र गुदवारे, कैलाश मालवीय, बीआर धोटे, केएल बड़ोदे, संतोष कुमार गव्हाड़े, माखनलाल जीतपुरे, व्हीएन पाल उपाध्यक्ष, टीएस राजपूत, जिला महिला संयोजिका मीरा शेषकर एवं अन्य सभी पेंशनर्स साथियों ने अशोक बोरखड़े को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआर पाटील ने, संचालन शिवचरण हजारे और आभार टीएस राजपूत ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog