धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव
बैतूल। बैतूल सनातन समाज बैतूल की बैठक परशुराम मंदिर बडोरा बैतूल में संपन्न हुई। जिसमें ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी प्रकटोत्सव 19 अप्रैल, रविवार को धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श किए गए। सनातन ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुभाष पांडे ने बताया कि 19 अप्रैल को बडोरा मंदिर में सुबह 8 बजे से अभिषेक, हवन-पूजन, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भोजन प्रसादी और शाम 6 बजे से भगवान प्रसादी वितरण किया जाएगा। उत्सव को लेकर लेकर जिम्मेदारियों भी सौंपी जा रही हैं। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मिश्र, उपाध्यक्ष राजेश अवस्थी, अनिल दुबे, एस.पाटिल, श्रीमती साक्षी शर्मा, संगीता अवस्थी, आरती अवस्थी नीलम दुबे, मीनाक्षी शुक्ला, श्रीमती पाटिल आदि स्वजातीय बंधु मौजूद थे।

Comments
Post a Comment