Posts

Showing posts from January, 2024
Image
बारी बरई समाज संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित पोटे अध्यक्ष, गुजर कार्यवाहक अध्यक्ष बने बैतूल। बारी बरई समाज संगठन की की जिला कार्यकारिणी की बैठक केसर बाग में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष के पद पर गुलाब राव पोटे, कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक गुजर, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम दातीर, गणेश दारोकर, कमलाकर राजेश, जिला सचिव  निलेश पानकर, जिला सहसचिव संजय राउत, जिला महामंत्री अरुण पोटे, राजेंद्र धुले, जिला सह महामंत्री प्रकाश पानकर, जिला कोषाध्यक्ष गणेश पानकर, जिला सहकोषाध्यक्ष विजय दारोकार, नगर अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी कमलेश भोपले, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय साठे, नंदकिशोर दाढे, नगर अध्यक्ष बैतूल बाजार विलास लाड़, सारणी संजीव कुमार राजेश, खेड़ीकोर्ट देवेंद्र राजेश, भैंसदेही सचिन असवार, जिला प्रवक्ता गजानंद असवार जिला संरक्षक   चिन्धूलाल   दारोकर,  गंगाधर राव   भोपले, वि_लराव लाड़, जिला सलाहकार   वि_लराव धुले,  मनोज पानकर,  अमोल पानकर ,संस्थापक  केशवराव सातपुते ,जिला संयोजक  ...
Image
राजश्री प्रांतीय उपाध्यक्ष बनी मप्र शिक्षक संघ का प्रंातीय अधिवेशन संपन्न बैतूल। मप्र शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न कराया गया। संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि चुनाव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलकापुर ब्लाक भैंसदेही में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदस्थ राजश्री मरकाम की निर्विरोध प्रांतीय उपाध्यक्ष के लिए नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ.क्षत्रवीर सिंह राठौर को नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर अधिवेशन में उपस्थित संभागीय सचिव अशोक बोरखड़े, प्रांतीय प्रकोष्ठ धन्नजय धाड़से, जिला संगठन मंत्री बीआर ठाकरे, जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल खातरकर, सचिव राजेश दाते, ब्लाक अध्यक्ष नितिन चौहान, गोकुल झरबड़े, धनराज बारंगे सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्याओं ने बधाई दी है। 
Image
 सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को मिला भारत रत्न मालवी सेन समाज संगठन में खुशी की लहर बैतूल। सामाजिक न्याय के पुरोधा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती के एक दिन पहले भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। घोषणा होते ही मालवी सेन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और मालवी सेन समाज संगठन द्वारा आतिशबाजी कर एवं मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार करते हुए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष लखनलाल मालवी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का पर्याय और उत्तर भारत में पिछड़े वर्गों की वकालत करने वाले राजनेता के तौर पर जाना जाता है। लोग उनके जीवन मूल्यों की आज भी सभी सराहना करते हैं। उपाध्यक्ष दिनेश खेड़ले और  सचिव पुषेंद्र मन्नासे ने कहा कि दिवंगत कर्पूरी ठाकुर अपने सादगीपूर्ण जीवन के कारण जननायक के नाम से मशहूर थे। उनके राजनीतिक विचार आज सर्वमान्य बन चुके हैं। उनके कार्यकाल में लिए गए फ़ैसलों का प्रभाव आज ज़्यादा प्रबल ढंग से महसूस किया जा रहा है। इस अवसर पर जितेंद्र...
Image
 जननायक कर्पूरी ठाकर को मिलेगा भारत रत्न सेन समाज में खुशी की लहर, मिठाई वितरित कर मनाया जश्न बैतूल। कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा की है। खबर सुनते ही सेन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सर्व सेन समाज विकास कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष रमेश बोरखड़े ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर जननायक थे और उनके संघर्ष और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उपाध्यक्ष राजू नरेश मालवी ने बताया कि इतने ऊंचे पद पर रहने के बाद भी उनका एक भी निजी मकान तक नहीं था यह बतलाता है कि कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी की जीवंत मिसाल थे। सेन समाज उत्थान समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनंदन श्रीवास ने कहा उनकी ईमानदारी के कई किस्से आज भी बिहार में सुनने को मिलते हैं। कर्पूरी ठाकुर जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तो उनका एक रिश्तेदार नौकरी के लिए आया  सिफारिश से नौकरी लगवाने के लिए कहा। उनकी बात सुनकर कर्पूरी ठाकुर गंभीर हो गए। उसके बाद अपनी जेब से पचास रुपये निकालकर उन्हें दिए और कहा, जाइए, उस्तरा आदि खऱीद लीजिए और अपना पुश्तैनी धंधा आरंभ कीजि...
Image
 रामलला की स्थापना के साथ ही यह रामराज्य का प्रारंभ: हेमंत खंडेलवाल राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने की महाआरती, लगाए छपन भोग बैतूल। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गेंदा चौक सदर में राष्ट्रीय हिन्दू सेना द्वारा भगवान श्री राम जी महाआरती, पूजन, छप्पन भोग और प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी मौजूद थी। इस मौके हेमंत खंडेवाल ने कहा कि यह अभूतपूर्व दिन है और इसे दिपावली की तरह बनाकर यादगार बना दिया गया। उन्होने कहा कि रामलला की स्थापना के साथ ही यह रामराज्य का प्रारंभ है। संगठन के प्रांत सुरक्षा प्रमुख कमलेश खडिय़ा और प्रांत उपाध्यक्ष राजा बारस्कर ने बताया कि पूजन पंडित शुभम महाराज के द्वारा करवाया गया और भगवान श्री राम जी को छपन भोग लगाया गया भगवान की बाल रूप की मूर्ति का पूजन हजारों रामभक्तों ने किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय और प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने बताया कि गेंदा चौक पर रामलला की मनमोहक मूर्ति को देखकर सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो ...
Image
 सर्वे कर पट्टा दिया जाए आझाढ़ाना के निवासियों ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। ओझाढाना लोहिया वार्डवासियों द्वारा सर्वे में नाम जोडक़र पट्टा देने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में मनोहर लाल धुर्वे ने बताया कि यहां के कई क्षेत्रवासी बीपीएल कार्ड धारी है और इनके  पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, समग्र आईडी है। रोहित कुमार धुर्वे ने बताया कि ओझाढ़ाना लोहिया वार्ड में  यह लोग विगत लगभग 70 वर्षो से अधिक समय से निवासरत है। यहां आस-पास के सभी रहवासियों को पट्टा मिल गया है पर इन्हें पट्टा नहीं मिला है। पूर्व में इनके द्वारा अनेकों बार संबंधित जिला प्रशासन, जिला प्रतिनिधियों को आवेदन दिया जा चुका है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सर्वे सूची में हमारा नाम जोड़ते हुए पट्टा दिया जाए। ज्ञापन सौंपते हुए विनोद धुर्वे, रोहित परते, अषाडु उइके आदि वार्डवासी मौजूद थे।
Image
 कलेक्टर को ब्युरो के कार्यो से कराया अवगत पुष्पगुच्छ देकर किया अभिनंदन बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्युरो के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर ब्युरो की राष्ट्रीय सचिव मीना खंडेलवाल ने ब्युरो के कार्यो से अवगत कराते हुए बताया कि ब्युरो द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में, गरीब बच्चों को स्कूल भेजना, बच्चों को गर्म कपड़े वितरण, महिलाओं को रोजगारोन्मुखी नि:शुल्क प्रशिक्षण देना जिससे वे आर्थिक रूप से सुदृढ होकर स्वावलम्बी बन सकें जैसे कार्य किए जा रहें हैं। ब्युरो के विधि सलाहकार संजय शुक्ला ने बताया कि ब्युरो द्वारा लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, पर्यावरण व स्वास्थ्य के क्षेत्र में, नि:शुल्क स्वास्थ शिविर लगाना, हिंसा रोकने के लिए गोष्ठी का आयोजन आदि कार्य किए जाते रहें हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सराहना की। इस अवसर पर मीना खंडेलवाल, संजय शुक्ला, निमिषा शुक्ला, विजय साबले, सुधा साबले, खुशी अग्रवाल, रेखा गुजरे, पद्मा साहू, संगीता अग्रवाल, विजय खंडेलवाल, वैभव अग्रवाल, कम...
Image
 संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण बैतूल। संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास संभाग नर्मदापुरम एचके शर्मा ने परियोजना बैतूल शहरी के आगंनवाड़ी केन्द्रो मालवीय वार्ड केन्द्र भाग 1,2 और 3, तथा शिवाजीवार्ड की आगंनवाड़ी केन्द्र भाग 1 व 2 का औचक निरीक्षण किया गया। श्री शर्मा द्वारा शारीरिक माप दिवस के द्वितीय दिवस में बच्चो का वजन उंचाई लेकर सत्यापन किया गया। उन्होने भोजन-नाश्ते की गुणवत्ता और बच्चो के लिए प्राप्त आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता की जांच की। साथ ही आगंनवाड़ी कार्यकर्ताओ को आवश्यक समझाईश दी। इसके पश्चात एचके शर्मा द्वारा बाल सम्प्रेकक्षण गृह एवं वनस्टाप सेन्टर का भी निरिक्षण किया। महिला सशक्तिकरण सप्ताह 10 से 15 जनवरी के अन्तर्गत जिला अस्पताल में जन्मी बालिकाओ के पालको को बालिका जन्म के महत्व से अवगत करात हुए बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट किए। उक्त निरिक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी श्रीमती नीरजा शर्मा एवं परियोजना अधिकारी निरन्जन सिंह डोडवे उपस्थित रहे ।
Image
 हमें गर्व है कि योग की उत्पत्ति भारत में हुई:हेमंत खंडेलवाल सांसद, विधायक ने जेएच कॉलेज में किया सूर्य नमस्कार  बैतूल। जेएच.कॉलेज में युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बैतूल के सांसद  डीडी उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई  बारस्कर, एसपी सिद्धार्थ चौधरी और प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे, के द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माला अर्पित कर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौक पर डीडी उईके ने कहा कि युवा सब कुछ कर सकता है बस लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढऩे होगा। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि योग की उत्पत्ति भारत में हुई है। इसके पश्चात रेडियो के माध्यम से राष्ट्रगीत द्वारा सूर्य नमस्कार का प्रारंभ किया। सूर्य नमस्कार के तीनों चरण संपन्न किया गया। जिसमें कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, डॉ.शीतल खरे, प्राध्यापक डॉ.अनीता सोनी, प्रो.सोनाली, डॉ.मनोज कुमार घोरसे, प्रो.संतोष पवार, डॉ.युगलकिशोर सरले, खेल विभाग की कार्यक्रम अधिकारी ...
Image
दृष्टिबाधित शिक्षक हुए सम्मानित लुई ब्रेल जयंती संपन्न बैतूल। जेएच कॉलेज में लुई ब्रेल जयंती दिव्यांग जन प्रकोष्ठ का संगोष्ठि संपन्न हुई। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस मौके पर सुरेश बाथरी जो विगत 26 वर्षो से पाढर ब्लाइंड स्कूल के बे्रल शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहें हैं उनकों स्मृति चिन्ह, शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपनी ओर डॉ.अल्का पांडे द्वारा दिव्यांगजन प्रकोष्ठ को 21 हजार रूपए नगद भेंट किए। कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक न्याय विभाग की उपसंचालक रश्मि शर्मा ने दिव्यांगजनों के लिए चल रही शासन की योजनाओं को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ.रामकुमार गौतम, डॉ.अल्का पांडे, प्रो.नेहा पाटनकर सहित दृष्टिबाधित युवा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.मनेष मानकर और आधार डॉ.धमेन्द्र कुमार ने व्यक्त किया।