सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को मिला भारत रत्न

मालवी सेन समाज संगठन में खुशी की लहर


बैतूल। सामाजिक न्याय के पुरोधा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जन्म जयंती के एक दिन पहले भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। घोषणा होते ही मालवी सेन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और मालवी सेन समाज संगठन द्वारा आतिशबाजी कर एवं मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार करते हुए भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष लखनलाल मालवी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का पर्याय और उत्तर भारत में पिछड़े वर्गों की वकालत करने वाले राजनेता के तौर पर जाना जाता है। लोग उनके जीवन मूल्यों की आज भी सभी सराहना करते हैं। उपाध्यक्ष दिनेश खेड़ले और  सचिव पुषेंद्र मन्नासे ने कहा कि दिवंगत कर्पूरी ठाकुर अपने सादगीपूर्ण जीवन के कारण जननायक के नाम से मशहूर थे। उनके राजनीतिक विचार आज सर्वमान्य बन चुके हैं। उनके कार्यकाल में लिए गए फ़ैसलों का प्रभाव आज ज़्यादा प्रबल ढंग से महसूस किया जा रहा है। इस अवसर पर जितेंद्र नरेले, मथुरा प्रसाद जयसिंहपुरे, बृजेश साहने, राहुल मालवी, रोहित मालवी, कोषाध्यक्ष पंकज सहाने, शिवनाथ कसरादे, ओमप्रकाश बघेल, ललित बघेल आदि समाज के लोग शामिल थे। 


Comments

Popular posts from this blog