जननायक कर्पूरी ठाकर को मिलेगा भारत रत्न
सेन समाज में खुशी की लहर, मिठाई वितरित कर मनाया जश्न
बैतूल। कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार ने भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा की है। खबर सुनते ही सेन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सर्व सेन समाज विकास कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष रमेश बोरखड़े ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर जननायक थे और उनके संघर्ष और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उपाध्यक्ष राजू नरेश मालवी ने बताया कि इतने ऊंचे पद पर रहने के बाद भी उनका एक भी निजी मकान तक नहीं था यह बतलाता है कि कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी की जीवंत मिसाल थे। सेन समाज उत्थान समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनंदन श्रीवास ने कहा उनकी ईमानदारी के कई किस्से आज भी बिहार में सुनने को मिलते हैं। कर्पूरी ठाकुर जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तो उनका एक रिश्तेदार नौकरी के लिए आया सिफारिश से नौकरी लगवाने के लिए कहा। उनकी बात सुनकर कर्पूरी ठाकुर गंभीर हो गए। उसके बाद अपनी जेब से पचास रुपये निकालकर उन्हें दिए और कहा, जाइए, उस्तरा आदि खऱीद लीजिए और अपना पुश्तैनी धंधा आरंभ कीजिए। यह उनके निष्पक्ष होने की मिशाल है। इस अवसर पर दिलीप सोनपुरे, संजय नगदे, संजय श्रीवास, सदन कुरावले, भगवान दास बोरकर, चिंटू मदारपुरे, ऋषिराज श्रीवास, अमर रायपुरे, पूरनलाल रायपुरे, सुनील सोनकपुरिया,कोषाध्यक्ष मुन्नालाल बघेले, उदल जयसिंगपुरे, जयपाल नरेले, भीम जयसिंगपुरे, बंशु सोनपुरे आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment