राजश्री प्रांतीय उपाध्यक्ष बनी
मप्र शिक्षक संघ का प्रंातीय अधिवेशन संपन्न
बैतूल। मप्र शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न कराया गया। संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप गीते ने बताया कि चुनाव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलकापुर ब्लाक भैंसदेही में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदस्थ राजश्री मरकाम की निर्विरोध प्रांतीय उपाध्यक्ष के लिए नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के पद पर डॉ.क्षत्रवीर सिंह राठौर को नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर अधिवेशन में उपस्थित संभागीय सचिव अशोक बोरखड़े, प्रांतीय प्रकोष्ठ धन्नजय धाड़से, जिला संगठन मंत्री बीआर ठाकरे, जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल खातरकर, सचिव राजेश दाते, ब्लाक अध्यक्ष नितिन चौहान, गोकुल झरबड़े, धनराज बारंगे सहित संघ के पदाधिकारियों और सदस्याओं ने बधाई दी है।

Comments
Post a Comment