हमें गर्व है कि योग की उत्पत्ति भारत में हुई:हेमंत खंडेलवाल

सांसद, विधायक ने जेएच कॉलेज में किया सूर्य नमस्कार 



बैतूल। जेएच.कॉलेज में युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बैतूल के सांसद  डीडी उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई  बारस्कर, एसपी सिद्धार्थ चौधरी और प्राचार्या डॉ.विजेता चौबे, के द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माला अर्पित कर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौक पर डीडी उईके ने कहा कि युवा सब कुछ कर सकता है बस लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढऩे होगा। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमें गर्व है कि योग की उत्पत्ति भारत में हुई है। इसके पश्चात रेडियो के माध्यम से राष्ट्रगीत द्वारा सूर्य नमस्कार का प्रारंभ किया। सूर्य नमस्कार के तीनों चरण संपन्न किया गया। जिसमें कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, डॉ.शीतल खरे, प्राध्यापक डॉ.अनीता सोनी, प्रो.सोनाली, डॉ.मनोज कुमार घोरसे, प्रो.संतोष पवार, डॉ.युगलकिशोर सरले, खेल विभाग की कार्यक्रम अधिकारी डॉ.नीलिमा पीटर, जेएच एनएसएस के स्वयंसेवक, खेल विभाग, एक्सीलेंस स्कूल, कन्या शाला स्कूल के छात्र-छात्राएं सहित कॉलेज स्टॉफ मौजूद था। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी कोमल देशमुख, आयुष घिंडोडे,  कुणाल केकतपुरे, ऋषक पारीसे,देवेश प्रजापति, ईस्ताइक अली, विक्रम यादव,रंजीत कासदे, रोहित परते, छत्रप्रभा मसतकर,  रेशमा साकरे, किरणधुर्वे, निशु पावर, मुस्कान शेख, नेहा किरोदे, निशा किरोद,आरती, उमा द्विवेदी, निशा पदाम, प्रमिला परते, रानू काकोडिया, सलोनी कहार, माधुरी असवारे, आयुष नागोरे, मुस्कान बडख़ाने, मनोज उइके, कुनिका साहू, किरण कोडले और विशाल अमरूते का सक्रिय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog