Posts

Showing posts from January, 2021
Image
 अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गुल्लक की भेंट बैतूल। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अब छोटे-छोटे बच्चे भी बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहें हैं। इसी परिपेक्ष्य में शनिवार को टैगोर वार्ड में समाजसेवी राजेश मदान की छोटी बच्ची कु.भव्या मदान द्वारा वर्ष भर से अपनी गुल्लक में जमा की हुई पूरी राशि श्री राम मंदिर निर्माण धन संग्रह टोली को भेंट की। जिसमें संघ के जिला व्यवस्था एवं निधि प्रमुख दिनेश सोनी, नगर कार्यवाह मनोज देशमुख, भगवत चढ़ोकार, लतेश पंवार, मनोज तरुडक़र, अजय टंडन,पिंटू परिहार, बबलू पंवार, कल्पना तरुडकर आदि अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे। समाजसेवी राजेश मदान एवं परिवार द्वारा अपने निवास पर संघ कार्यकर्ताओं का तिलक आरती व पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। तत्पश्चात उनकी सुपुत्री ने अपनी गुल्लक संघ कार्यकर्ताओं को भेंट करते हुए अयोध्या जी में श्री राम मंदिर निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज की। विदित हो कि टैगोर वार्ड में संदीप सोनी, समाजसेवी डॉ मंगल प्रसाद अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अल्केश आर्य, जितेंद्रसिंह ठाकुर, दीपू सलूजा, लतेश पंवार,भगवत चढोकार, चैतराम...
Image
  शहर में चरमरा रही है टे्रफिक व्यवस्था शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। शिवसेना बैतूल द्वारा शहर में अव्यवस्थित ट्राफिक को दुरूस्त करने की मांग को लेकर यातायात प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में नगर अध्यक्ष विजेन्द्र गोले ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है। विगत माह से देखा जा रहा है कि भारी वाहन शहर में दिन-दहाड़े तेज रफ्तार से आते-जाते रहते हैं और शहर के मुख्य मार्गो पर खड़े होकर व्यापारियों की दुकानों के सामने लोडिंग-अनलोडिंग करते रहते हैं जिससे ट्राफिक तो जाम होता ही है साथ ही दुर्घटना की आशंका हमेंशा बनी रहती रहती है। महेश राठौर व ऐजाज अली ने बताया कि कारगिल चौक और कॉलेज चौक पर एलएफस व आरडी स्कूल की छुट्टी के वक्त चौक पर भारी संख्या में ट्राफिक हो जाता है और बच्चों के दुर्घटना होने की प्रबल संभावना रहती है। इसलिए इस समय ट्राफिक व्यवस्था दुरूस्त की जाए। नवीन सोनी व प्रदीप जैसवाल ने बताया कि यात्री बसें अपने निर्धारित स्थान के अलावा हर कहीं रूक जाती है, जिससे ट्राफिक व्यवस्था अवरूध होती है, बसें अपने निर्धारि...
Image
कला के क्षेत्र में भी कॅरियर बनाया जा सकता है:निलय डागा विधायक ने फीता काटकर किया आर्ट मेले का शुभारंभ बैतूल। सिविल लाईन बैतूल में भूमि एजुकेशन हब के तत्वावधान में आर्ट मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बैतूल विधायक निलय डागा व श्रीमती दीपाली डागा द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर निलय डागा ने कहा कि यह एक शानदार प्रयास है और इससे नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। उन्होने कहा कि वर्तमान में कला के क्षेत्र में भी कॅरियर बनाया जा सकता है और यह हॉबी के साथ रोजगार में भी सहायक है। संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि यह मेला 17 जनवरी तक दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक संचालित होगा जिसमें सभी कलाप्रेमी आकर अवलोकन कर सकते हैं। संस्था के अर्पित कमाविसदार ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य जिले की युवा कलाकारों की प्रतिभाओं को निखारना है। मेले को देखने कलाप्रेमी बड़ी संख्या में आ रहें है और मुक्त कंठ से सराहना कर रहें हैं।   
Image
 मकर संक्रांति पर जरूरतमंद बच्चों को खिचड़ी और तिल लड्डु वितरित किए श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ द्वारा की जा रही लगातार सेवाएं बैतूल। शास्त्रों में मकर संक्रांति यानी उत्तरायण पर्व पर तिल गुड़ व खिचड़ी के सेवन व दान का विशेष महत्व है। इस दिन किया गया दान पुण्य,जप,तप अनंत गुना फल देता है इसी शास्त्रोक्त बात को ध्यान रखते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ बैतूल द्वारा चिखलार स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम में मकर संक्रांति पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के लिए खिचड़ी, तिल गुड़ के लड्डु के भंडारे, आश्रम स्थित गौ शाला में गौ माता को हरा चारा एवं रानीपुर स्थित हनुमान डोल मंदिर में वानरों को भी चने व फल खिलाए गए। युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को ध्यान,प्रार्थना व हास्य प्रयोग करवाकर मकर संक्रांति उत्तरायण पर्व के व जीवन के सर्वांगीण विकास में धार्मिक सुसंस्कारों का महत्व बताया गया। इस अवसर  पर जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ अनूप मालवीय, प्रभाशंकर वर्मा, सुरेंद्र कुंभारे,अजय देशमुख, अलकेश सूर्यवंशी,भावेश स...
Image
 जरूरतमंदों, वानरों और गौ की सेवा कर मनाया जन्मदिवस बैतूल। "हे प्रभु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो" सनातन संस्कृति के इस दिव्य संदेश को जीवन में अपनाकर अपना जीवन प्रकाशमय बनाने का सुअवसर है जन्मदिवस। बच्चों में अच्छे संस्कारों का सिंचन और सेवाभाव बचपन से ही शुरू कर देना चाहिये। इसी को ध्यान रखते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष समाजसेवी राजेश मदान द्वारा अपनी बेटी भव्या एवं भतीजे धीरज मदान का जन्मदिवस जरूरतमंदों, गौ माता व वानरों की सेवा करते करवाते हुए हिन्दू तिथि व भारतीय संस्कृति अनुसार मनाया गया। जिसमें संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार में स्थित गौ शाला में गौ माता को हरा चारा व फल खिलाएं गए, श्री हनुमानडोल मंदिर में वानरों को भुने हुए चने व फल आदि का वितरण और गंज क्षेत्र के जरूरतमंदों को गर्म पुलाव वितरित किए गए। इस मौके पर श्री मदान ने बताया कि बच्चों को अपना जन्मदिवस व्यर्थ खर्च न करके जरूरतमंदों की सेवा करते हुए भारतीय संस्कृति अनुसार वैदिक रीति से ही मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि सात्विक ढंग से पवित्रता, दिव्यता व उल्लास सहित प्रकाश...
Image
 दो पहिया वाहन का लाईसेंस शहर में ही बने,  खोली जाए आरटीओ की एक छोटी शाखा शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। शिवसेना बैतूल द्वारा आरटीओ कार्यालय की शाखा बैतूल में खोलने, जिसमें सिर्फ दो पहिया वाहन और लाईट के लिए लाईसेंस बनाने की व्यवस्था की मांग को लेकर कलेक्टर बैतूल को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में  संगठन के नगर अध्यक्ष विजेन्द्र गोले ने बताया कि आरटीओ कार्यालय लगभग 2 वर्ष पूर्व बैतूल शहर में था अब यह कार्यालय साकादेही में स्थानांतरित हो गया है। बैतूल से साकादेही आना-जाना मिलाकर लगभग 24 किमी होता है। उल्लेखनीय है कि बुजुर्गो का ड्राईविंग लाईसेंस मात्र 5 वर्षो के लिए बनता है और कम से कम 2 से तीन चक्कर लगाना पड़ता है साथ ही 18 वर्ष के लडक़े-लड़कियों को भी अपना लाईसेंस बनवाने के लिए साकादेही जाना पड़ता है। नवीन सोनी व महेश राठौर ने बताया कि साकादेही दूर होने के साथ यहां पर ट्रेफिक भी बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों को इतनी दूर आने-जाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और यह जोखिम भरा भी है। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरटीओ कार्यालय की एक शाखा बैतूल में खो...