मकर संक्रांति पर जरूरतमंद बच्चों को खिचड़ी और तिल लड्डु वितरित किए

श्री योग वेदांत सेवा समिति व युवा सेवा संघ द्वारा की जा रही लगातार सेवाएं

बैतूल। शास्त्रों में मकर संक्रांति यानी उत्तरायण पर्व पर तिल गुड़ व खिचड़ी के सेवन व दान का विशेष महत्व है। इस दिन किया गया दान पुण्य,जप,तप अनंत गुना फल देता है इसी शास्त्रोक्त बात को ध्यान रखते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ बैतूल द्वारा चिखलार स्थित संत श्री आशारामजी आश्रम में मकर संक्रांति पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के लिए खिचड़ी, तिल गुड़ के लड्डु के भंडारे, आश्रम स्थित गौ शाला में गौ माता को हरा चारा एवं रानीपुर स्थित हनुमान डोल मंदिर में वानरों को भी चने व फल खिलाए गए। युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बच्चों को ध्यान,प्रार्थना व हास्य प्रयोग करवाकर मकर संक्रांति उत्तरायण पर्व के व जीवन के सर्वांगीण विकास में धार्मिक सुसंस्कारों का महत्व बताया गया। इस अवसर  पर जिलाध्यक्ष राजेश मदान के साथ अनूप मालवीय, प्रभाशंकर वर्मा, सुरेंद्र कुंभारे,अजय देशमुख, अलकेश सूर्यवंशी,भावेश सूर्यवंशी आदि अन्य कई साधक व बड़ी संख्या में जरूरतमंद बच्चे मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog