Posts

Showing posts from May, 2022
Image
 शीतल शर्बत व सत्साहित्य किया वितरित  श्री योग वेदांत सेवा समिति ने मनाई सोमवती अमावस्या और शनि जयंती बैतूल। सनातन हिन्दू संस्कृति के शास्त्रों में सोमवती अमावस्या के दिन स्नान, ध्यान व जप के साथ दान का भी बड़ा महत्व बताया गया है। आज के दिन का इसलिए भी महत्व बड़ जाता है कि आज न्याय के देवता श्री शनि भगवान की जयंती भी है। इसी को ध्यान रखते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से सोमवार को गंज चौक में आम जनता को पलाश के फूलों के शीतल शर्बत के साथ संत श्री आशारामजी आश्रम द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ऋषिप्रसाद का भी वितरण किया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर इस तरह के सेवा कार्य किए जाते है वर्तमान में नौ तपा के कारण पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता को गर्मी का असर अधिक न हो इसलिये उनकी शारीरिक तपन मिटाने हेतु पलाश यानी केसूड़े के फूलों का शीतल शर्बत और मन की तपन मिटाने हेतु सत्साहित्य वितरित किया गया। उन्होने बताया कि पलाश का शरबत पूरी तरह प्राकृतिक होता है और शरीर क...
Image
 अपने हक के लिए आखिरी दम तक लडऩे के लिए तैयार रहें अनुसूचित जनजाति के लोग धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करने की भरी हुंकार बैतूल में 15 हजार की संख्या में एकत्रित हुआ अनुसूचित जनजाति समाज के महिला व पुरुष जिले के समाज प्रमुखों ने संभाली भोजन व्यवस्था एवं  ट्रांसपोर्टरों ने बसें उपलब्ध कराई। बैतूल। धर्मांतरित व्यक्तियों को अनुसूचित जनजाति की सूची से बाहर करने के लिए हमें जमीन से लेकर संसद के गलियारे तक आखिरी दम तक लडऩा होगा। अपनी हक की लड़ाई के लिए हम सभी को घर से निकलना होगा, तभी हमें सफलता मिलेगी। यह आह्वान जनजाति सुरक्षा मंच के  मंगलदास ठाकुर ने न्यू बैतूल ग्राउंड मैदान बैतूल में आयोजित आमसभा में किया। जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित इस आमसभा में जिले के सैकडों  गांवों से लगभग 10 हजार अनुसूचित जनजाति के लोगों ने भाग लिया। इनमें  महिलाओं भी बडी संख्या  थी। मंगलदास ठाकुर पूर्व ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को प्रलोभन देकर कुछ विघटनकारी शक्तियां धर्मांतरित कर रही हैं। जिससे हमारी संस्कृति को तो खतरा है ही साथ...
Image
 संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रज्वलित ज्योत बैतूल पहुंची, हुआ भव्य स्वागत  साधकों के घरों में हर्षोल्लास से विधिवत हुआ पूजन             बैतूल। साधकों में आध्यात्मिक ज्ञान प्रकाश के साथ नवचेतना बढ़ाकर दिव्य लौकिक अलौकिक अनुभव कराने वाली अखंड ज्योत बैतूल में शुक्रवार और शनिवार को बापूजी के साधकों के घरों में पहुंची। जहां साधकों ने बड़ी श्रद्धा के साथ ज्योत का भव्य अभिनंदन कर विधिवत पूजन किया। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि यह ज्योत 8 वर्ष पूर्व जोधपुर में संत श्री आशारामजी बापू द्वारा प्रज्ज्वलित की गई थी जो अखंड ज्योत रथयात्रा के रूप में देश भर में भ्रमण कर लोगों में उत्साह, आनंद व माधुर्य का संचार कर रही है तथा जिस भी घर में जा रही है उस घर की सांसारिक समस्याएं व रोग-शोक संताप को हर रही है। सर्वप्रथम साधकों द्वारा गेंदा चौक पर इस अखंड ज्योत दर्शन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात शहर के साधकों के निवास पर होते हुए यह यात्रा संत श्री आशारामजी आश्रम चिखलार बैतूल में पहुंची। जहां पूजन के बाद समिति...
Image
 सेवा और समर्पण का दूसरा नाम है नर्स श्री अग्रसेन महाराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग में धूमधाम से मनाया नर्स डे बैतूल। विश्व नर्स दिवस के अवसर पर नर्सेस के अतुलनीय योगदान को याद किया जा रहा है। श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व नर्सिंग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम पीटर मैडम एवं जिला चिकित्सालय  की मैट्रन माला चौकसे के आतिथ्य में संपन्न हुआ। विश्व नर्सिग दिवस का शुभारंभ गु्रप के संचालक अनिल राठौर द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा तथा फ्लोरेंस नाइटिंगल के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर पीटर मैडम, मैट्रन माला चौकसे और अनिल राठौर ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स ने अंतर्राष्ट्रय नर्स दिवस 2022 की थीम नर्सेस ए वाईस टू लीड-इनवेस्ट इन नर्सिंग एडं रिस्पेक्ट राईट्स टू सिक्योर ग्लोबल हेल्थ रखी गई है। इससे पहले वर्ष 2021 में नर्स दिवस की थीम नर्स ए वॉयस टू लीड - ए विजन फॉर फ्यूचर हेल्थकेयर रखी गई थी। जिसका अर्थ है, भविष्य की स्वास्थ्य सेवा के लिए नर्स का नेतृत्व बहुत महत्वपूर्ण है। 2022 में, हम यह दिखाना चाह...
Image
 प्रांतीय, संभाग और जिला स्तर पर हुई नियुक्तियां समग्र शिक्षक संघ का हुआ विस्तार बैतूल। समग्र शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष सुरेश चन्द्र दुबे द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए प्रांतीय, संभाग और जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें प्रांतीय संरक्षक हाजी अब्दुल शफीक खान कुरैशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तमराव ठाकरे, संभागीय महामंत्री ललित कुमार दिपके, संभागीय उपाध्यक्ष अजय कुमार मालवीय,मो.नसीर खान, संभागीय महामंत्री राजेन्द्र कुमार मालवीय, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू, जिला महामंत्री नेमीचंद मालवीय, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुमन पंडाग्रे को नियुक्त किया है। नवनियुक्ति पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों, इष्टमित्रों और शिक्षकों ने बधाई दी है। 
Image
 परशुरामजी की शोभायात्रा का शीतल शर्बत से किया भव्य स्वागत श्री योग वेदांत सेवा समिति ने अक्षय तृतीया पर सुबह वानरों की और शाम को ब्राह्मणों की सेवा की                  बैतूल। अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा प्रात: श्री हनुमान डोल मंदिर में वानरों को फल व चने वितरित किए। शाम को जिला सर्व ब्राह्मण समाज व परशुराम युवा सेना द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं, ब्राह्मणों और अन्य राहगीरों को पलाश के फूलों का प्राकृतिक शीतल शर्बत वितरित कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि गंज चौक में आश्रम द्वारा निर्मित पलाश के प्राकृतिक शर्बत के वितरण की सेवा शुरू कर दी गई थी जिसका दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं व राहगीरों ने लाभ प्राप्त किया। श्री मदान व अन्य सदस्यों ने शोभायात्रा में पधारे भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, शिवकुमार शुक्ला, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश...