प्रांतीय, संभाग और जिला स्तर पर हुई नियुक्तियां
समग्र शिक्षक संघ का हुआ विस्तार
बैतूल। समग्र शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष सुरेश चन्द्र दुबे द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए प्रांतीय, संभाग और जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें प्रांतीय संरक्षक हाजी अब्दुल शफीक खान कुरैशी, प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तमराव ठाकरे, संभागीय महामंत्री ललित कुमार दिपके, संभागीय उपाध्यक्ष अजय कुमार मालवीय,मो.नसीर खान, संभागीय महामंत्री राजेन्द्र कुमार मालवीय, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू, जिला महामंत्री नेमीचंद मालवीय, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुमन पंडाग्रे को नियुक्त किया है। नवनियुक्ति पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों, इष्टमित्रों और शिक्षकों ने बधाई दी है।

Comments
Post a Comment