सेवा और समर्पण का दूसरा नाम है नर्स
श्री अग्रसेन महाराज कॉलेज ऑफ नर्सिंग में धूमधाम से मनाया नर्स डे
बैतूल। विश्व नर्स दिवस के अवसर पर नर्सेस के अतुलनीय योगदान को याद किया जा रहा है। श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व नर्सिंग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम पीटर मैडम एवं जिला चिकित्सालय की मैट्रन माला चौकसे के आतिथ्य में संपन्न हुआ। विश्व नर्सिग दिवस का शुभारंभ गु्रप के संचालक अनिल राठौर द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा तथा फ्लोरेंस नाइटिंगल के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर पीटर मैडम, मैट्रन माला चौकसे और अनिल राठौर ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स ने अंतर्राष्ट्रय नर्स दिवस 2022 की थीम नर्सेस ए वाईस टू लीड-इनवेस्ट इन नर्सिंग एडं रिस्पेक्ट राईट्स टू सिक्योर ग्लोबल हेल्थ रखी गई है। इससे पहले वर्ष 2021 में नर्स दिवस की थीम नर्स ए वॉयस टू लीड - ए विजन फॉर फ्यूचर हेल्थकेयर रखी गई थी। जिसका अर्थ है, भविष्य की स्वास्थ्य सेवा के लिए नर्स का नेतृत्व बहुत महत्वपूर्ण है। 2022 में, हम यह दिखाना चाहते हैं कि नर्सिंग भविष्य में कैसे दिखेगी और साथ ही साथ कैसे पेशे स्वास्थ्य सेवा के अगले चरण को बदल देगी। विश्व नर्स दिवस की थीम यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य चुनौतियों की एक विस्तृत श्रृंखला को संबोधित करने के लिए नर्स कैसे केंद्रीय हैं। यह नर्सों और जनता को बड़े दिन का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा, लेकिन यह भी जानकारी और संसाधन प्रदान करेगा जो पूरे वर्ष में पेशे की रूपरेखा को बढ़ाने और नर्सिंग परिवार में एक नई पीढ़ी को आकर्षित करने में मदद करेगा। डॉ.ओपी राठौर और रिषांक राठौर ने कहा कि मरीजों की सेवा करना ही नर्सों का दायित्व है। अस्पतालों में इसीलिए नर्सों की नियुक्ति की जाती है। डॉक्टर मरीजों का इलाज कर दवाएं लिख देते हैं लेकिन अस्पताल में भर्ती मरीजों की देखरेख करते हुए सही समय पर दवा देने का काम एक नर्स ही करती है। नर्स पर डॉक्टर की अनुपस्थिति में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करने की भी जिम्मेदारी रहती है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर अनिल राठौर, अध्यक्ष ओपी राठौर, सचिव रिषांक राठौर, सुरेष राठौर अग्रसेन स्कूल प्राचार्य सुरेश चढ़ोकार, माइंड्स आई स्कूल प्राचार्य मोहन पवार, अग्रसेन नर्सिंग प्राचार्य राहुल कुमार सहित तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में श्री अग्रसेन ग्रुप के अध्यक्ष ओपी राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment