Posts

Showing posts from November, 2019
Image
3 डी इफेक्ट वाली पेंटिंग से बच्चों ने बताया जीवों का महत्व फोटो-3डी पेंटिंग न्यूज़ बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल की कक्षा चौथी की परिधी पड़लक, आईशा खान, चाहत डोंगरे, कक्षा तीसरी की डोरी महेन्द्र देशमुख, कक्षा पंाचवी की अक्षरा इन्हें ने अपने कला गुरू व युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में जंगल व मगरमच्छ की खूबसूरत थ्री डी पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग बनाने का उद्देश्य है कि मगरमच्छ जैसे जीव जंगलों से गायब होते जा रहें है या उनकी चमड़ी के लिए उनका शिकार कर लिया जाता है जिसके कारण वह विलुप्ति की कगार पर आ गए है। ऐसे जीवों को बचाना चाहिए। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से जंगल व मगरमच्छ की खूबसूरती को दर्शाने का प्रयास किया है। शाला प्रबंधन ने इस पेंटिंग की सरहान की है। 
Image
सत्ता के लिए सभी रेंगते नजर आए स्ट्रेट ड्राईव बाय सपन दुबे बैतूल। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे के बाद इतने विशाल देश में और कुछ घटित ही नहीं हो रहा था घड़ी ‘स्टॉप वॉच’ की तरह हो गई और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पास कुछ दिखाने के लिए कुछ नहीं रहा। कॉमडी शो नॉन स्टॉप चलाया जाता रहा और दर्शकों को ब्रेकिंग न्यूज़ और सूत्रों के हवाले से खांमखां की सनसनी परोसी जाती रही। इस घटनाक्रम से एक मायने में पहली बार उजागर हुआ है कि सत्ता के लिए राजनैतिक दल किस हद तक गिर सकते हैं। महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय राजनीति का सबसे गंदा चेहरा सामने आया जहां सभी राजनैतिक दलों ने अपने ‘तथाकथित सिद्धांतों’ को ताक पर रखकर सिर्फ सत्ता के लिए रेंगते नजर आए। अमित शाह और मोदी चुनाव प्रचार के दौरान गली-गली में बोलते रहे कि महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणवीस होंगे तब तक उद्धव ठाकरे ने कोई आपत्ति नहीं बताई की हमारे बीच ढाई-ढाई साल का सौदा हुआ है, नतीजों के बाद भाजपा की बहुमत में कम आती सीटों को देखकर ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर अड़ गए। बेसब्री भाजपा ने गरम गुलाब जामुन मुंह में भरते हुए प्रात: तडक़े शपथ ले डाली वह भी...
Image
राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने अमरदीप रवाना बैतूल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण’ विषय पर पूरे देश में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसके अंतर्गत बैतूल के अमरदीप भालेकर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। एनवायके के धन्नजय सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अमरदीप भालेकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था अब वे आज 27 नवम्बर को स्टेट म्युजियम भोपाल में में होने वाले राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमरदीप भालेकर को एनवायके की कविता मालवीय, रूपा राठौर, कीर्ति साहू, दुर्गेश साहू, दिनेश पांडे, क्रांतिसविता देशमुख, कपिल चढोकार, ज्योति पंवार, रविन्द्र दवंडे, मिथलेश हारोड़े, लक्की इंगले, वैशाली बारई, अम्बिका सूर्यवंशी, काजल खातरकर, वीरेन्द्र बिहारे, पूनम वरवड़े, मीना अंगारे, संतोष कुमरे, राकेश मन्नासे ने शुभकामनाएं देकर विदा किया। 
Image
200 मीटर दौड़ में चेतना, गोला फेंक में येागेन्द्र प्रथम रहे  बैतूल। आमला ब्लाक के लालावाड़ी ग्राम में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियेागिता सरपंच हेमरती मोडक, प्रधानपाठक के भालेकर की उपस्थिति में व एनवायवी कविता मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कबड्डी, उंची कूद, लम्बी कूद, वालीवॉल, गोला फेंक, रस्सी खींच, 2 सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर सरपंच हेमरती मोडक ने कहा कि ऐसे खेलों का आयोजन ग्रामीण अंचलों में होना चाहिए जिससे खेलों के ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। कविता मालवीय ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि हम भारतीय प्राचीन खेलों को जीवित रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल धोटे, सुमेश सिंह रघुवंशी, कन्हैया खवादे का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन अमरदीप भालेकर ने व आभार काजल खातरकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विरेन्द्र बिहारे, राकेश मन्नासे, मिथलेश हारोड़े, वैशाली बारई, दुर्गेश साहू, कीर्ति साहू, रूपा राठौर, क्रांतिसव...
Image
कमलनाथ ने विकास के नए आयाम स्थापित किए:जैद खान एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया बैतूल। एनएसयूआई बैतूल द्वारा प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ का जन्मदिवस संगठन के के जिला उपाध्यक्ष जैद खान की उपस्थिति में जेएच कॉलेज बैतूल में केक काट कर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जैद खान ने कहा कि कमलनाथ को अभी तक जो भी जिम्मेदारियों मिली हो उसे उन्होने बखूबी निभाया है फिर चाहे वो दायित्व छिंदवाड़ा के सांसद का हो, केन्द्रीय मंत्री का हो या प्रदेश के मुख्य मंत्री का हो, कमलनाथ सभी दायित्वों में खरे उतरे हैं। जैद खान ने कहा कि उन्होने अपने 11 माह के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर आईटी सेल के जिला अध्यक्ष आकाश मासोदकर, रूपेश्वर साहू, राहुल सिंह, यासीर खान, नितिन विश्वास, सनी यादव, तुषाल परदेशी, निखिल बारस्कर, अभय कुमार, निखिल पंवार, प्रवीण चौकीकर, ललित धोटे, खेमराज मिश्रा, रवि गंजाम, अशुंल चौकीकर, मनीष चौकीकर, आशीष नागले सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Image
एनवायके ने मनाया स्थापना दिवस बैतूल। शासकीय कॉलेज बगढोना में एसडीएम कुमार सानु के आतिथ्य में और प्राचार्य डॉ.प्रमिला बाधवा की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनवायके की एनवायवी ज्योति पंवार ने एनवायके द्वारा युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि एनवायके युवाओं को सांस्कृतिक, खेल के मंच प्रदान करते हुए उनके रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम भी चलाता है साथ ही समाज सरोकार के मुद्दे जैसे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, व्यक्तित्व विकास आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होने बताया कि एनवायके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के माध्यम से आज कई युवा अपना निजी व्यवसाए संचालित कर रहें हैं। कार्यक्रम का संचालन ज्योति पंवार ने व आभार अनिता धुर्वे ने व्यक्त किया।  इस अवसर पर कविता मालवीय, अमरदीप भालेकर, राकेश मन्नासे, क्रांतिसविता देशमुख, मीना अंगारे, कपिल चढ़ोकार, दिनेश पांड़े, दुर्गोश साहू, रवीन्द्र दवंडे, रूपा राठौर, कीर्ति साहू, पूनम वरवड़े, मिथलेश हारोड़े, वैशाली बारई आदि मौजूद थे।
Image
आम आदमी का ’शक्ति प्रदर्शन’ सृष्टि का आखिरी आदमी  स्ट्रेट ड्राईव बाय सपन दुबे बैतूल। विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय परिसर बैतूल में ‘सृष्टि का आखिरी आदमी’ का मंचन किया गया। एक समय की प्रख्यात साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग के प्रधान संपादक और पद्मश्री उपाधी प्राप्त धर्मवरी भारती द्वारा रचित इस नाट्य का निर्देशन शिरीष सोनी ने किया। इस नाटक को हिन्दुस्तान में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में ख्याति मिली है, लेकिन सिर्फ 60-80 के दशक में, क्योंकि उस दौर में मजदूरों के शोषण का मुद्दा सबसे अहम था यही कारण है कि उस दौर में मजदूर यूनियन भी अपने शबाब पर थी। धर्मवीर भारती स्वयं कार्ल माक्र्स  से प्रभावित थे, धर्मवीर भारती के लेखन में गजब का विरोधाभास भी क्योंकि समाज की आर्थिक खाई, रोमांस और व्यंग पर भी उन्हानेे अपनी कलम सलीके से चलाई। आज के नाटक में आम आदमी की व्यथा को दर्शाया गया है जो एक हद तक शोषित होता है उसके बाद वह प्रतिकार की मुद्रा में आता है, द्योतक है इस बात का कि रबरबैंड को एक सीमा तक ही खींचा जा सकता है। मंचित हुए नाटक में ‘मुर्दा’ जय खातरकर और ‘शासक’ साहिल खान ने शानदार अभिनय ...
Image
जैविक किसानों की कार्यशाला संपन्न बैतूल। हलधर जैविक किसान संगठन के तत्वावधान में ग्राम ब्राह्मणवाड़ा में जिले के कृषकों और किसान मित्र का सम्मेलन जैविक मप्र राज्य जैविक संस्था भोपाल से सम्बद्ध गुलाबराव खाड़े की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस मौके पर गुलाबराव खाड़े ने उपस्थिति किसानों को जैविक खेती की  उपयोगिता बताते हुए कहा कि पूरे देश में अत्याधिक रासायनिक खाद के कारण कई जगह की जमीन बंजर होती जा रही है और इसका एकमात्र विकल्प है जैविक खाद। उन्होने कहा कि हमारे पूर्वज पूरी तरह जैविक खेती ही किया करते थे। कार्यक्रम के दौरान हलधर जैविक किसान संगठन द्वारा धरनीधरा मैकल एग्रो के संचालक ललित सोनू जसूजा का अभिनंदन किया गया। संगठन के मनोज वर्मा ने बताया कि श्री जसूजा के जैविक उत्पाद से जिले के कृषक लाभांवित हो रहें हैं। कार्यक्रम के अंत में कृषकों को जैविक उत्पादकों से बने भोजन करवाया और धरनीधरा मैकल एग्रो की ओर से जैविक कृषकों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल मिश्रा ने व आभार कैलाश दवंडे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच सरिता पंवार, नंदु पंवार, बे...
Image
शिक्षा व्यक्ति को संपूर्ण बनाती है:डॉ.साहू शिक्षा दिवस पर संगोष्ठि संपन्न बैतूल। राष्ट्रीय सेवा योजना जेएच कॉलेज द्वारा 11 नवम्बर को शिक्षा दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ.विजेता चौबे के मार्गदर्शन मं संगोष्ठि का आयोजन किया गया। इन मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू ने कहा कि शिक्षा इंसान को संपूर्ण बनाती है। उन्होने कहा कि शिक्षित व्यक्ति को अपने अधिकारी और कर्तव्य की जानकारी होती है। उन्होने कहा कि परिवार का मुखिया शिक्षित हो तो इसका अनुकूल प्रभाव बच्चों पर दिखता है। प्रो.संतोष पंवार ने कहा कि शासन-प्रशासन का हमेशा प्रयास रहता है कि साक्षरता के प्रतिशत में वृद्धि हो इस दिशा में एनएसएस के स्वयंसेवकों का भी दायित्व है कि वे समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को शिक्षा के महत्व की जानकारी दें। कार्यक्रम का संचालन सतीश सलामें ने और आभार उपदल नायक संजय उइके ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक दिपाली पांडे, अंजु राठौर, दल नायक ललित तायवाड़े, दुर्गेश कंभरे, मोहन परमार, मनीष कोसे, सलोनी बरवे, रीना पहाठे, रीना घिड़ोडे, तनु महोबे, ज्येाति महोबे, पूजा पंवार, ज्येाति धो...
Image
ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोउल्लास से मनाया  बैतूल। हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कोठी बाजार जामा मस्जिद के पास मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सबसे पैगंबर साहब की शान में नाते पाक पढ़ गई। इसके बाद जामा मस्जिद के पेश इमाम जनाब मुफ्ती हस्सान रजा साहब ने पैगंबर साहब की शान में बयान फरमाएं। उन्होने कहा कि पैगंबर साहब किसी एक के लिए नहीं सभी के लिए रहमत बन कर आए थे। उन्होने लोगों को इल्म (शिक्षा) हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इमाम साहब और समुदाय के लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। मंच संचालन जनाब गुलाम मुस्तुफा साहब ने किया व अंजुमन कमेठी के अध्यक्ष जनाब मोहम्मद आरिफ खान ने सभी को पैगंबर साहब यौमे विलादत पर मुबारकबाद दी और प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया।  कलेक्टर ने कहा कि बैतूल ने दिया शांति का संदेश  ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कलेक्टर तेजस्वी एस नायक, एसपी कार्तिकेयन के समेत प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे और सभी को ईद मिलादुन्नबी पर्व की मुबारकबाद दी। अंजुमन कमेटी ने ...
Image
पृथ्वी पर ईश्वर स्वरूपा है गौमाता :विनोद डागा त्रिवेणी गौशाला झगडिय़ा में हर्षोल्लास से मनाई गोपाष्टमी बैतूल। त्रिवेणी गौशाला झगडिय़ा में पूर्व विधायक विनोद डागा व रोजगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हेमंत राव देशमुख की उपस्थिति में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता के पूजन पश्चात अनिल बांगड़ द्वारा संस्था के प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के सहयोग से रांगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयेाजित किए गए। इस मौके पर विनोद डागा ने कहा कि गौमाता विश्व की एकमात्र प्राणी है जिससे निकलने वाला हर एक पदार्थ बहुत उपयोगी है। श्री डागा ने कहा कि आज पृथ्वी पर कोई ईश्वर स्वरूपा है तो वह गौमाता है। हेमंत राव देशमुख ने कहा कि शास्त्रों में भी उल्लेख है कि देवी-देवता भी गौमाता की आराधना करते थे। गौशाला के अध्यक्ष राजेश मेहता व संरक्षक नवीन तातेड़ ने कहा कि गौमाता हमेशा से ही राष्ट्र की लाईफलाईन रही है। संस्था के संचालक दीपक कपूर ने गौवंश के बहुउपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रबंधक मनोज वर्मा ने गौशाला की आगामी योजनाओं के विषय में वि...
Image
अतिन खरे बने ईएसओ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष बैतूल। अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन ईएसओ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यसमिति के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सचिव एवं मप्र प्रभारी हिमांशु तिवारी द्वारा मप्र के कार्यसमिति विस्तार करते हुए मप्र के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इसमें अतिन खरे को प्रदेश अध्यक्ष एवं आसिफ अली को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व में अतिन खरे ईएसओ इंडिया के प्रदेश महामंत्री,संभागीय अध्यक्ष नर्मदापुरम के पद पर कार्य कर चुके है। इसके साथ ही पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अतिन खरे की नियुक्ति पर देव मालवी, ब्रजेश माली, रितेश जावलकर, मयंक मालवीय, दुर्गेश यादव, जीतेन्द्र मर्सकोले, चिंटू खन्ना, क्षेत्रपाल शर्मा, सुनील पलेरिया, उत्तम मालवीय, इरशाद हिंदुस्तानी, सुरेश आहूजा,रिशु नायडू, सपन कामला, धनंजय राजपूत, किशोर कुमार बालापुरे, दिनेश बालापुरे, राजेश भाटिया, हिमांशु वंजारे, शशांक सोनकपुरिया, वाजिद खान, आशीष महेरिया, शेख असलम, डॉ विभूति वैद्य, शुभम साबले, आदर्श राय, जीवन दुबे, अर्पि...