एनवायके ने मनाया स्थापना दिवस
बैतूल। शासकीय कॉलेज बगढोना में एसडीएम कुमार सानु के आतिथ्य में और प्राचार्य डॉ.प्रमिला बाधवा की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द्र का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर एनवायके की एनवायवी ज्योति पंवार ने एनवायके द्वारा युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि एनवायके युवाओं को सांस्कृतिक, खेल के मंच प्रदान करते हुए उनके रोजगारोन्मुखी कार्यक्रम भी चलाता है साथ ही समाज सरोकार के मुद्दे जैसे पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, व्यक्तित्व विकास आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होने बताया कि एनवायके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के माध्यम से आज कई युवा अपना निजी व्यवसाए संचालित कर रहें हैं। कार्यक्रम का संचालन ज्योति पंवार ने व आभार अनिता धुर्वे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कविता मालवीय, अमरदीप भालेकर, राकेश मन्नासे, क्रांतिसविता देशमुख, मीना अंगारे, कपिल चढ़ोकार, दिनेश पांड़े, दुर्गोश साहू, रवीन्द्र दवंडे, रूपा राठौर, कीर्ति साहू, पूनम वरवड़े, मिथलेश हारोड़े, वैशाली बारई आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment