शिक्षा व्यक्ति को संपूर्ण बनाती है:डॉ.साहू
शिक्षा दिवस पर संगोष्ठि संपन्न
बैतूल। राष्ट्रीय सेवा योजना जेएच कॉलेज द्वारा 11 नवम्बर को शिक्षा दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ.विजेता चौबे के मार्गदर्शन मं संगोष्ठि का आयोजन किया गया। इन मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू ने कहा कि शिक्षा इंसान को संपूर्ण बनाती है। उन्होने कहा कि शिक्षित व्यक्ति को अपने अधिकारी और कर्तव्य की जानकारी होती है। उन्होने कहा कि परिवार का मुखिया शिक्षित हो तो इसका अनुकूल प्रभाव बच्चों पर दिखता है। प्रो.संतोष पंवार ने कहा कि शासन-प्रशासन का हमेशा प्रयास रहता है कि साक्षरता के प्रतिशत में वृद्धि हो इस दिशा में एनएसएस के स्वयंसेवकों का भी दायित्व है कि वे समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को शिक्षा के महत्व की जानकारी दें। कार्यक्रम का संचालन सतीश सलामें ने और आभार उपदल नायक संजय उइके ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक दिपाली पांडे, अंजु राठौर, दल नायक ललित तायवाड़े, दुर्गेश कंभरे, मोहन परमार, मनीष कोसे, सलोनी बरवे, रीना पहाठे, रीना घिड़ोडे, तनु महोबे, ज्येाति महोबे, पूजा पंवार, ज्येाति धोटे, खुशबु नरवरे आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment