जैविक किसानों की कार्यशाला संपन्न
बैतूल। हलधर जैविक किसान संगठन के तत्वावधान में ग्राम ब्राह्मणवाड़ा में जिले के कृषकों और किसान मित्र का सम्मेलन जैविक मप्र राज्य जैविक संस्था भोपाल से सम्बद्ध गुलाबराव खाड़े की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस मौके पर गुलाबराव खाड़े ने उपस्थिति किसानों को जैविक खेती की उपयोगिता बताते हुए कहा कि पूरे देश में अत्याधिक रासायनिक खाद के कारण कई जगह की जमीन बंजर होती जा रही है और इसका एकमात्र विकल्प है जैविक खाद। उन्होने कहा कि हमारे पूर्वज पूरी तरह जैविक खेती ही किया करते थे। कार्यक्रम के दौरान हलधर जैविक किसान संगठन द्वारा धरनीधरा मैकल एग्रो के संचालक ललित सोनू जसूजा का अभिनंदन किया गया। संगठन के मनोज वर्मा ने बताया कि श्री जसूजा के जैविक उत्पाद से जिले के कृषक लाभांवित हो रहें हैं। कार्यक्रम के अंत में कृषकों को जैविक उत्पादकों से बने भोजन करवाया और धरनीधरा मैकल एग्रो की ओर से जैविक कृषकों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल मिश्रा ने व आभार कैलाश दवंडे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सरपंच सरिता पंवार, नंदु पंवार, बेनीचरण पुंडे, राधेश्याम लोखंडे, यादोराव माकोड़े, संजय धुर्वे, आकाश सोनपुरे, सतीश उइके, दलसु उइके, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में जिले भर से कृषक मौजूद थे।

Comments
Post a Comment