राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने अमरदीप रवाना

बैतूल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से ‘देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण’ विषय पर पूरे देश में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसके अंतर्गत बैतूल के अमरदीप भालेकर राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। एनवायके के धन्नजय सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अमरदीप भालेकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था अब वे आज 27 नवम्बर को स्टेट म्युजियम भोपाल में में होने वाले राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बैतूल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। अमरदीप भालेकर को एनवायके की कविता मालवीय, रूपा राठौर, कीर्ति साहू, दुर्गेश साहू, दिनेश पांडे, क्रांतिसविता देशमुख, कपिल चढोकार, ज्योति पंवार, रविन्द्र दवंडे, मिथलेश हारोड़े, लक्की इंगले, वैशाली बारई, अम्बिका सूर्यवंशी, काजल खातरकर, वीरेन्द्र बिहारे, पूनम वरवड़े, मीना अंगारे, संतोष कुमरे, राकेश मन्नासे ने शुभकामनाएं देकर विदा किया। 

Comments

Popular posts from this blog