ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोउल्लास से मनाया
बैतूल। हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कोठी बाजार जामा मस्जिद के पास मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सबसे पैगंबर साहब की शान में नाते पाक पढ़ गई। इसके बाद जामा मस्जिद के पेश इमाम जनाब मुफ्ती हस्सान रजा साहब ने पैगंबर साहब की शान में बयान फरमाएं। उन्होने कहा कि पैगंबर साहब किसी एक के लिए नहीं सभी के लिए रहमत बन कर आए थे। उन्होने लोगों को इल्म (शिक्षा) हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इमाम साहब और समुदाय के लोगों ने देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। मंच संचालन जनाब गुलाम मुस्तुफा साहब ने किया व अंजुमन कमेठी के अध्यक्ष जनाब मोहम्मद आरिफ खान ने सभी को पैगंबर साहब यौमे विलादत पर मुबारकबाद दी और प्रशासन के सहयोग के लिए आभार जताया।
कलेक्टर ने कहा कि बैतूल ने दिया शांति का संदेश
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कलेक्टर तेजस्वी एस नायक, एसपी कार्तिकेयन के समेत प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे और सभी को ईद मिलादुन्नबी पर्व की मुबारकबाद दी। अंजुमन कमेटी ने कलेक्टर व एसपी का स्वागत कर मिष्ठान खिलाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री नायक ने कहा कि समाज के लोगों ने इस पर्व को शांति पूर्वक मनाकर मानवता, अमन और भाई चारे का संदेश दुनिया में दिया है। बैतूल इसके लिए जाना भी जाता है मुझे आज यह देखने को मिला है,
बैतूल देश के लिए मिसाल है। एसपी कार्तिकेयन के प्रशासन को व्यवस्था बनाने में मिले सहयेाग के लिए आभार जताया और मुबारकबाद दी।

Comments
Post a Comment