3 डी इफेक्ट वाली पेंटिंग से बच्चों ने बताया जीवों का महत्व
फोटो-3डी पेंटिंग न्यूज़



बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल की कक्षा चौथी की परिधी पड़लक, आईशा खान, चाहत डोंगरे, कक्षा तीसरी की डोरी महेन्द्र देशमुख, कक्षा पंाचवी की अक्षरा इन्हें ने अपने कला गुरू व युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में जंगल व मगरमच्छ की खूबसूरत थ्री डी पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग बनाने का उद्देश्य है कि मगरमच्छ जैसे जीव जंगलों से गायब होते जा रहें है या उनकी चमड़ी के लिए उनका शिकार कर लिया जाता है जिसके कारण वह विलुप्ति की कगार पर आ गए है। ऐसे जीवों को बचाना चाहिए। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से जंगल व मगरमच्छ की खूबसूरती को दर्शाने का प्रयास किया है। शाला प्रबंधन ने इस पेंटिंग की सरहान की है। 

Comments

Popular posts from this blog