कमलनाथ ने विकास के नए आयाम स्थापित किए:जैद खान
एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

बैतूल। एनएसयूआई बैतूल द्वारा प्रदेश के मुख्य मंत्री कमलनाथ का जन्मदिवस संगठन के के जिला उपाध्यक्ष जैद खान की उपस्थिति में जेएच कॉलेज बैतूल में केक काट कर धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जैद खान ने कहा कि कमलनाथ को अभी तक जो भी जिम्मेदारियों मिली हो उसे उन्होने बखूबी निभाया है फिर चाहे वो दायित्व छिंदवाड़ा के सांसद का हो, केन्द्रीय मंत्री का हो या प्रदेश के मुख्य मंत्री का हो, कमलनाथ सभी दायित्वों में खरे उतरे हैं। जैद खान ने कहा कि उन्होने अपने 11 माह के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर आईटी सेल के जिला अध्यक्ष आकाश मासोदकर, रूपेश्वर साहू, राहुल सिंह, यासीर खान, नितिन विश्वास, सनी यादव, तुषाल परदेशी, निखिल बारस्कर, अभय कुमार, निखिल पंवार, प्रवीण चौकीकर, ललित धोटे, खेमराज मिश्रा, रवि गंजाम, अशुंल चौकीकर, मनीष चौकीकर, आशीष नागले सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog