200 मीटर दौड़ में चेतना, गोला फेंक में येागेन्द्र प्रथम रहे 



बैतूल। आमला ब्लाक के लालावाड़ी ग्राम में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियेागिता सरपंच हेमरती मोडक, प्रधानपाठक के भालेकर की उपस्थिति में व एनवायवी कविता मालवीय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कबड्डी, उंची कूद, लम्बी कूद, वालीवॉल, गोला फेंक, रस्सी खींच, 2 सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर सरपंच हेमरती मोडक ने कहा कि ऐसे खेलों का आयोजन ग्रामीण अंचलों में होना चाहिए जिससे खेलों के ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। कविता मालवीय ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि हम भारतीय प्राचीन खेलों को जीवित रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल धोटे, सुमेश सिंह रघुवंशी, कन्हैया खवादे का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन अमरदीप भालेकर ने व आभार काजल खातरकर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विरेन्द्र बिहारे, राकेश मन्नासे, मिथलेश हारोड़े, वैशाली बारई, दुर्गेश साहू, कीर्ति साहू, रूपा राठौर, क्रांतिसविता देशमुख, ज्योति पंवार, अंम्बिका सूर्यवंशी, दिनेश पांडे, रविन्द्र दवंडे, कपिल चढ़ोकार, मीना अंगारे, अनिता धुर्वे, पूनम वरवड़े सहित आस-पास के गांव के  लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। 
इन्हें मिला पुरूस्कार
आयोजित प्रतियोगिताओं में 200 मीटर दौड़ में प्रथम अमित लोभो, गल्र्स में प्रथम चेतना धोटे, गोला फेंक में प्रथम योगेन्द्र मोडक, वॉलीवाल में प्रथम स्वालम्बी युवा मंडल खापा, कबड्डी में प्रथम ड्रीम डिफेंस तिरमुंह रहे। इनके साथ ही द्वितीय और तृतीय विजेताओं को शिल्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

Comments

Popular posts from this blog