संत आसाराम बापू की तस्वीर पर कीचड़ फेंका आक्रोशित श्री योग वेदांत सेवा समिति के साधकों ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में थाना प्रभारी थाना कोठी बाजार को ज्ञापन सौंपकर हिंदू संत श्री आसारामजी बापू के होर्डिंग पर कीचड़ फेंकने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में समिति के संरक्षक राजेश मदान और राजीव झा ने बताया कि संस्था श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले तुलसी पूजन दिवस के सुप्रचार के लिए दिनांक 16 दिसम्बर को थाना चौक कोठी बाजार के सामने एक होर्डिंग लगाया था। शैलेन्द्र रघुवंशी और सुरेन्द्र कुंभारे ने बताया कि 21 दिसम्बर को लगभग 12 दोपहर हमारे संज्ञान में आया कि होर्डिंग पर पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू की श्री तस्वीर पर किसी अज्ञात अराजक तत्वों ने कीचड़ फेंक कर शहर का वातावरण अशांत करने का कुत्सित प्रयास किया है। शैलेन्द्र सोनी और अनूप मालवीय ने कहा कि कीचड़ फेंकने की घटना आसपास लगे सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से ज्ञात हो सकती है। इस घटना से जिले भर के साधकों में अत्यंत रोष व्याप्त हो गया है।...