स्वामी विवेकानंद देश के ही नहीं विश्व के प्रेरणा स्रोत

विवेकानंद जयंती पर संगोष्ठी संपन्न 



बैतूल। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार भारत पोर्टल नेहरू युवा केंद्र व जन अभियान परिषद बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे, एसआर गायकवाड, समाजसेवी तूलिका पचौरी की उपस्थिति में और धनंजय सिंह ठाकुर के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्या अर्पण व दीप प्रजनन के साथ किया गया। इस मौके पर धनंजय सिंह ठाकुर ने बताया की विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी से विभिन्न गतिविधियां युवा मंडल, महिला मंडल के माध्यम से संपूर्ण जिले में आयोजित की जाएगी। भवानी गावंडे ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि स्वामी विवेकानंद जैसी विभूति ने भारत भूमि पर जन्म लिया। स्वामी जी देश की ही नहीं संपूर्ण विश्व के लिए एक प्रेरणा की मिसाइल है। तूलिका पचौरी ने कहा कि आज युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी तायवाडे, द्वितीय दीपा रावन्दे, तृतीय स्थान गजेंद्र मर्सकोले ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील पवार ने व आभार इंद्रदेव कावडक़र द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अंशुमन बछले, भुपेन्द पवार, आशीष कोकने, तुषार यादव, किरण गीद, आशा घोघरे, सुभाष यादव, जय सोनी माया मंडलेकर, भावना राजलक्ष्मी परिहार, भावना देशपांडे, हर्ष कुमार नागले सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog