Posts

Showing posts from September, 2022
Image
 आज निकलेगी भोले की बारात, हजारों भक्त बनेगे बराती विगत 42 वर्षों से दुर्गा चौक पर मां देवी विराज रही है बैतूल।  गर्ग कॉलोनी दुर्गा चौक पर मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसे देखने के लिए दूर दूर से भक्तगण आ रहें हैं। इस संबंध में आयोजक श्री गणेश रामायण मंडल के अध्यक्ष भैया लाल नानकर ने बताया कि वर्ष 1964 में मंडल की स्थापना की गई थी। यह मंडल बढ़-चढक़र धार्मिक कार्यक्रमों आयोजित करता रहा और  वर्ष 1980  पहली बार दुर्गा चौक गर्ग कॉलिनी में देवी जी की स्थापन की गई। जो निरन्तर 42 वे वर्ष में चालू है। शुरू में गणेश रामायण मंडल के सदस्य गणपति नानकर द्वारा जगह पर ही मूर्ति बनाई जाती थी। गर्ग कॉलोनी में इस चौक का नाम भी दुर्गा चौक देवी जी की स्थापना के कारण ही रखा गया है। पीढ़ी दर पीढ़ी दुर्गा चौक पर देवी जी की स्थापना निरंतर चलती आ रही है। भैया लाल नानकर ने बताया कि उनके इस 68 वर्ष पुराने मंडल में नई पीढ़ी के सदस्य  राहुल मिश्रा, कन्हैया कीरोदे, शेरू नानकर, श्रीकांत साहू, प्रवीण ठाकुर, शंकर नानकर,चंदू, मोहन प्रजापति, आनंद सोनी, विष्णु दुपल्ली, सं...
Image
  अपने आस-पास के लोगों को साक्षर बनाने की दिलाई शपथ शिक्षकों को भेंट किए उपहार बैतूल। गुरूवार पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया। इसी तारतम्य में विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में पारमिता जन सेवा समिति एवं कल्याकारी जन सेवा समिति द्वारा न्यू बैतूल स्कूल में बच्चों को शिक्षा का महत्व और देश निर्माण में योगदान पर मार्गदर्शन और अपने आसपास के निरक्षर लोगो को साक्षर बनाने हेतु शपथ दिलाई। साथ ही साथ चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्कूल प्रांगण में स्वच्छता एवं पौधारोपण किया गया। धरनी धरा जैविक खाद द्वारा साक्षरता दिवस पर छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने वाले शिक्षकों को डायरी और पेन भेंट किए। इस अवसर पर पारमिता जन सेवा समिति से लीना ठेमस्कर, कल्याकारी जनसेवा समिति के मनीष पांडे, अर्पित वराठे, परमानंद ठेमस्कर सविता गोस्वामी, दीक्षा स्थापक, सूर्यदीप त्रिवेदी, सोनू ललित जसूजा, शिवम गोस्वामी एवं स्कूल प्राचार्य देवेन्द्र कुमार ठाकुर, संदीप कौशिक, सरिता मिश्रा, वीना पाण्डे, बेलवंशी मैडम, जयसिंहपुरे मैडम, महेश गोयल, नवनीत साहू, अजय कुमार शुक्ला,रमेश जोगी,राजेश पटने,हरीश...
Image
 शिक्षक अंधेरे में मशाल की तरह:भावना खातरकर बैतूल। आज पूरे देश में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में महिला आईटीआई में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर डागा फाउंडेशन के द्वारा शिक्षकों को शाल, पेन और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच ग्राम टेमनी भावना खातरकर ने कहा कि शिक्षक छात्र के अंधेरे जीवन में मशाल की तरह है। शिक्षक उचित समय पर सही मार्ग दिखाता है। देवेन्द्र लांगड़े ने कहा कि शिक्षक का सम्मान हमेशा बना रहता है यहां तक के उनकी सेवानिवृत्ति के बाद भी। कार्यक्रम में श्री सातपुते, रवि पंवार, दयाल पाल, पंकज, चढ़ोकार, निखिल ठाकुर, सन्नी गुप्ता, विजय डोंगरे द्वारा प्राचार्य एमके कुर्चे शिक्षकगण चिंतामणी विशकर्मा, दिलीप सोनी, सौरभ कुर्मी, राघवेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र सिंह गौड, रामनारयण गगारे, सचिन सरले, पुष्पा नागले, रितिका ठाकुर, रजनी देशमुख, संदीप धुर्वे, दिलीप बेले, दुर्गेश भलावी, महेश चौधरी, रूपसिंग बारस्कर, भारती यादव, शारदा साहू, राजकुमार यादव का सम्मान किया गया। मंच संचालन देवेन्द्र लांगड़े ने किया। 
Image
 पौधे भेंट कर शिक्षकों का किया सम्मान  बैतूल। लिटिल चेम्प पब्लिक स्कूल पब्लिक स्कूल मानस नगर में सोमवार शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस मौके पर पारमिता जनसेवा एवं कल्याकारी जन सेवा समिति द्वारा धरनी धरा जैविक खाद के माध्यम से पौधारोपण किया गया एवं समस्त गुरुजनों को विविध प्रकार के पौधों का वितरण किया। सोनू जसूजा ने बताया कि धरनी धरा जैविक खाद से अच्छी फसलों के माध्यम से स्वस्थ रहने की शिक्षा देती है कल्याणकारी जनसेवा समिति के सचिव मुलताई के डॉ.राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि गुरु बिन ज्ञान अधूरा होता है। पारमिता जनसेवा की अध्यक्षा लीना ठेमसकर, कल्याणकारी जनसेवा समिति एवं धरनी धरा जैविक खाद  ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं दी और पौधे भेंट किए। इस अवसर पर लीना ठेमसकर, कैलाश दवन्दे, सतीश उइके जगदीश श्रीवास्तव, स्कूल प्राचार्य भरत सूर्यवंशी, संतोष यादव, रुपेश राठौर, सविता गोस्वामी,शिवम गोस्वामी,सूर्यदीप त्रिवेदी, मंजू खातरकर एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।
Image
 संयमित जीवन ही सर्वश्रेष्ठ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न बैतूल। श्री हनुमान नगर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा रविवार का नि: शुल्क चिकित्सा शिविर दुर्गा चौक के राजा के समक्ष दुर्गा चौक हनुमान नगर में संपन्न हुआ। जिसमें मरीजों की जांच कर आवश्यकता होने पर उन्हें दवाई भी दी गई। शिविर में कल्याणकारी जन सेवा समिति के माध्यम से गुरुकृपा हॉस्पिटल के डॉ.पाटनकर व डॉ.ब्रजेश खंडागरे ने अपनी सेवाएं दी। इस मौके पर डॉ.ब्रजेश खंडागरे ने बताया की गलत खान पान के कारण लोगों की सेहत पर इसका बहुत गहरा असर पड़ रहा है। संयमित जीवन ही सर्वश्रेष्ठ है। इस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भारत माता की आरती हुआ। शिविर में रोगियों को फल वितरित भी वितरित किए गए। शिविर संचालन में अशोक मिश्रा, भैयालाल नानकर, करन प्रजापति, राजू परिहार, गुड्डु ठाकुर, प्रवीण वराठे, विशाल हलदार , मुकेश किरोदे, विक्की सावरकर, बाबा, बिट्टु फरतोड़े, शेरू नानकर, दुपल्ली, आनंद सोनी, सुंदर चौकीकर एवं श्री हनुमान नगर हिन्दू उत्सव समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में मरीजों ने शिविर का लाभ लिया। 
Image
 हर्षोउल्लरास से मनाया सकारात्मक उर्जा और संपन्नता का उत्सव  बैतूल। महालक्ष्मी व्रत मां का आशीर्वाद पाने के लिए विधि अनुसार किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान किए गए व्रत, पूजा और उपाय बहुत जल्दी असर दिखाते हैं। महालक्ष्मी व्रत में घर को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है और तीन दिन तक विविध आयोजन होते हैं। साथ ही सुहाग की वस्तुएं भी अर्पित करते है।  स्थापना वाला घर मायका कहलाता है। यही कारण है कि उनके आगमन पर विभिन्न प्रकरण के व्यंजन बनाकर खूब खातिरदारी की जाती है। प्रतिवर्षानुसार दीपक आम्बेकर के निवास गणेश वार्ड बैतूल में महालक्ष्मी विरजी गई। इस मौके पर श्रीमती अर्चना दीपक आम्बेकर ने बताया कि माता लक्ष्मी अपने परिवार के साथ हमारे घर में आएं। घरों में सुख-संपन्नता, सकारात्मक उर्जा और सदैव लक्ष्मी का वास हो, कुछ ऐसी ही मनोकामना के साथ महालक्ष्मी उत्सव का आयोजन करते हैं।  यह परंपरा कई पी़ढिय़ों से चली आ रही है। श्रीमती आम्बेकर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी के जिस रूप की पूजा की जाती है वो जेठानी-देवरानी हैं। अपने दो बच्चों के साथ वो इन दिनों मायके आती है...
Image
 5 पवित्र नदियों के मिट्टी से निर्मित हुए दुर्गा चौक का राजा  आयोजन समिति का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज बैतूल। हनुमान नगर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में आज रविवार प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक नि: शुल्क चिकित्सा शिविर दुर्गा चौक के राजा हनुमान नगर गर्ग कॉलोनी के समक्ष दुर्गा चौक पर  सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में गुरुकृपा हॉस्पिटल बडोरा एवं डॉ.ब्रजेश खंडगरे व उनकी टीम अपनी सेवाएं देंगी। उल्लेखनीय है कि 14.5 फिट की राजा रुद्र प्रिय इच्छापूर्ति महा गणपति जी की मूर्ति का निर्माण जबलपुर के प्रसिद्ध  कलाकार राहुल प्रजापति द्वारा गंगा, छिपरा, नर्मदा, ताप्ती और माचना की पवित्र नदियों की मिट्टी से किया गया है। साथ ही आज ही रात्रि 8 बजे भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें जबलपुर, नागपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल के प्रसिद्व कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। मूर्ति सभी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है और पूरे जिले से श्रद्धालुगण दर्शनलाभ के लिए बड़ी संख्या में आ रहें हैं।