पौधे भेंट कर शिक्षकों का किया सम्मान 



बैतूल। लिटिल चेम्प पब्लिक स्कूल पब्लिक स्कूल मानस नगर में सोमवार शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस मौके पर पारमिता जनसेवा एवं कल्याकारी जन सेवा समिति द्वारा धरनी धरा जैविक खाद के माध्यम से पौधारोपण किया गया एवं समस्त गुरुजनों को विविध प्रकार के पौधों का वितरण किया। सोनू जसूजा ने बताया कि धरनी धरा जैविक खाद से अच्छी फसलों के माध्यम से स्वस्थ रहने की शिक्षा देती है कल्याणकारी जनसेवा समिति के सचिव मुलताई के डॉ.राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि गुरु बिन ज्ञान अधूरा होता है। पारमिता जनसेवा की अध्यक्षा लीना ठेमसकर, कल्याणकारी जनसेवा समिति एवं धरनी धरा जैविक खाद  ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं दी और पौधे भेंट किए। इस अवसर पर लीना ठेमसकर, कैलाश दवन्दे, सतीश उइके जगदीश श्रीवास्तव, स्कूल प्राचार्य भरत सूर्यवंशी, संतोष यादव, रुपेश राठौर, सविता गोस्वामी,शिवम गोस्वामी,सूर्यदीप त्रिवेदी, मंजू खातरकर एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog