Posts

Showing posts from September, 2019
Image
शिवपुरी प्रकरण में हत्यारों को फांसी दी जाए:परसैय्या कैंडल जलाकर बच्चों को दी श्रद्धांजली बैतूल। विगत दिनों शिवपुरी जिल में दो दलित बच्चों की नृशंस हत्या के विरोध में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष कैंडल जलाकर बच्चों को श्रद्धांजली दी। इस मौके पर संत शिरोमणि रविदास समाज के जिला अध्यक्ष और  एससीएसटी ओबीसी एकता मंच के प्रदेश महासचिव भगत सिंह परसैय्या ने कहा कि मप्र के शिवपुरी जिले में दो दलित बच्चों की लाठी से पीटकर हत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। जिसमें गांव के दो युवकों ने दो बच्चों की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। श्री परसैय्या ने कहा कि संगठन इस घटना की घोर निंदा करता है। पंकज अतुलकर ने प्रदेश सरकार से मांग की, कि आरोपियों को शीघ्र कानूनी कार्यवाही कर फांसी दी जाए जिससे भविष्य में इस तरह की पुर्नवृत्ति न हो। सैंकड़ों महिला और पुरूषों ने बच्चों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजली दी। 
Image
बडोरा क्षेत्र के आधे हिस्से को नपा में शामिल करना भेदभाव पूर्ण कदम:भगतसिंह परसैया पूरी पंचायत को नपा क्षेत्र में किया जाए शामिल बैतूल। बडोरा क्षेत्र के आधे हिस्से को बैतूल नगर पालिका में शामिल किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के विरुद्ध जाकर परिसीमन की कार्रवाई की जाती है तो वह प्रशासन के फैसले के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में बडोरा निवासी भगत सिंह परसैया ने बताया प्रशासन द्वारा बडोरा क्षेत्र के आधे हिस्से को नगर पालिका क्षेत्र में लाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन की यह कार्रवाई भेदभाव पूर्ण है। अगर बडोरा क्षेत्र को नगरपालिका में शामिल किया ही जाना है तो प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र को नगर पालिका बैतूल में शामिल किए जाने की कार्यवाही की जानी चाहिए। लेकिन प्रशासन द्वारा आधे क्षेत्र को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जा रहा है जो कि तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्षों से बडोरा क्षेत्र ग्रामीण अंचल में शामिल है। प्रशासन द्वारा नगरपालिका का विस्तार किया ही जाना है तो पूरे...
Image
समिति के प्रयास से फिर लबालब हुआ कुंआ, कुंए से निकला मलबे को फैलाकर उसी पर किया पौधारोपण बैतूल। श्री नागदेव मंदिर परिसर सदर में साहू समाज समिति सदर के तत्वावधान में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रामनाथ साहू ने बताया कि यह पौधारोपण कई मायने में अलग है। उन्होने बताया कि यहां एक लगभग 40 फिट गहरा कुंआ है जो कई वर्षो से मलबे से भरा हुआ था और कुंआ सूख चुका था। जिसे समिति के सदस्यों द्वारा नगर पालिका बैतूल की सहायता से साफ किया। श्री साहू ने बताया कि कुंए से कुल 19 ट्राली मलबा निकला जिसे परिसर में फैला उसी पर पौधारोपण किया। प्रसार मंत्री सूर्यकांत साहू ने बताया कि हमारा एक मिशन तो पूरा हो गया कि कुंए की सफाई हो गई और कुंआ लबालब भर गया अब हम आशा करते हैं कि इसमें से निकला मलबे में उच्च दर्र्जे की खाद का समावेश है जिस पर पौधे शीघ्र ही लहलहाते वृक्ष बन जाएगें। पौधारोपण कार्यक्रम में सतीष महाते, कमलेश यादव, राजू यादव, हरि यादव, रामचन्द्र यादव, रामचरण डोहरे, एमएल डोहरे, मारोति चौधरी, हरकलाल पल्लेवार, सदनलाल गंगभोज, बीएल गंगभोज, गणेश साहू, जगदीश साहू, हनुमंत साहू, हरिराम गंग...
Image
भारतीय जनता युवा मोर्चा निकाली विरोध रैली पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर  बैतूल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में शनिवार को इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ विरोध यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।  इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनको नमन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भवानी गावंड़े ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता युवा मोर्च मप्र के प्रत्येक जिलों पर कांग्रेस की निकम्मी,नकारा और बहरी सरकार को जगाने के लिए आंदोलन करेगी।  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगी खंडेलवाल व जिला उपाध्यक्ष महेश पंवार, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंवार ने बताया कि वर्तमान में पूरे देश में सबसे मंहगा पेट्रोल और डीजल मप्र में मिल रहा है। जो कमलनाथ सरकार की आर्थिक नाकामी दर्शाती है। कमलनाथ सरकार के पास आय के अन्य स्त्रोत नहीं बचे हैं इसलिए वे आमजनों की जेब पर डाका डाल रही है। ेइस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सौरभ राघव, जिला मंत्री सन्नी राठौर, जिला महामंत्री सुनील अड़लक, बंटी आरसे, शैलेन्द्र झल्लारे, जयश पंवार, लक्की यादव,...
Image
सहस्त्रबाहु मूर्ति स्थापना 4 को,भव्य शोभा यात्रा 1 से  प्रदेश भर से आएंगे मंत्री और समाज के वरिष्ट पदाधिकारी बैतूल। बैतूल जिले के गंज चौक का नामकरण सहस्त्र बाहु चौक एवं भैंसदेही में सहस्त्रबाहु मूर्ति स्थापना 4 अक्टूबर को होने जा रही है। कार्यक्रम के लिए प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल एवं खनिज मंत्री प्रदीप जयसवाल पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। युवा कलचुरी कलार समाज के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया की कलचुरी वंश के राजा राजराजेश्वर महाराज सहस्त्रबाहु कार्तिकेय जिनकी प्रतिमा बैतूल जिले के भैंसदेही नगर में समाज के शिव मंदिर में भव्य शोभायात्रा के साथ पूरे  विकासखंडो पर भव्य पूजा दर्शन भ्रमण के पश्चात मंत्री प्रदीप जयसवाल मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे और भी अन्य वरिष्ठ जन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिस वल्र्ड ईशा मालवीय कलचुरी समाज की नेत्री और समाज के ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक बंधु की उपस्थिति में भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापना की जाएगी। जिला सचिव निर्देश मदरेले ने सभी स्वजातीय बंधुओं से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।  ये है...
Image
दिपाली प्रथम, किरण द्वितीय रही फोटो-भाषण प्रतियोगिता न्यूज़ बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल द्वारा ब्लाक स्तरीय देश भक्ति राष्ट्र निर्माण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया। निर्णायक की भूमिका में उत्कृष्ट विद्यालय की प्रतिमा वर्मा, संगीत संस्था के संचालक दिलीप रावत रहे। धन्नजय सिंह ठाकुर एनवायके बैतूल की उपस्थिति में मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुआ। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिपाली पांडे, द्वितीय किरण गोरिया, तृतीय पूजा ने प्राप्त किया। अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2 अक्टुबर को जिला को आयोजित की जाएगी। जिसमें जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी को प्रथम आने पर तीन हजार, द्वितीय को दो हजार रूपए व तृतीय को एक हजार रूपए व प्रमाण पत्र दिए जाएगे। इस अवसर पर बैतूल एनवायवी कविता मालवीय, कपिल चढोकार, दुर्गेश साहू, सुनील बेले, सीता इंगले, तुलसीराम गलफट आदि मौजूद थे। 
Image
देवभाषा से उत्पन्न हुई हिन्दी:ओंमकार स्वामी बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र के सभागृह में सोमवार को हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनवायके की जिला समन्वय सुश्री ओमकार स्वामी ओमकार स्वामी ने कहा कि हमारी सरकार हिन्दी 14 से 28 सितम्बर तक इस अभियान चला रही है जिसका उद्देश्य हिन्दी भाषा के महत्व से युवाओं को अवगत कराया जा सके। उन्होने कहा कि हिन्दी देवभाषा से उत्पन्न हुई है, अंग्रेजी को महत्व देना गलत नहीं है परन्तु अपनी भाषा को भूल जाना ठीक नहीं है क्योंकि हिन्दी हमारी मातृ भाषा है और अपनी जड़ों से कटकर उन्नति नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन धन्नजय सिंह ठाकुर ने व आभार मिथलेश हारोड़े ने व्यक्त किया। संगोष्ठि में लक्ष्मण कुमार, ज्योति पंवार, मीना, कविता मालवीय, सुनील बेले, विरेन्द्र पंवार, दिनेश पंवार, नीता इंगले, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 
Image
भारत में सबसे मंहगा पेट्रोल मप्र में  भाजयुमों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका बैतूल। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लल्ली चौक कोठी बाजार में मप्र सरकार का पुतला दहन किया। इस संबंध में भाजयुमों के जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे ने बताया कि पेट्रोल और अन्य चीजों पर कमलनाथ की प्रदेश सरकार लगातार टैक्स बड़ाते जा रही है जिसके कारण मूल्य वृद्धि हो रही है। उन्होने बताया कि वर्तमान में पूरे भारत में पेट्रोल सबसे मंहगा मप्र में मिल रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य योगी खंडेलवाल और नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंवार ने बताया कि प्रदेश सरकार के आय के स्त्रोत तो बना नहीं पा रही है और आमजन पर व्यर्थ के अत्याधिक टैक्स का भार लाद रही है। जिससे इस बड़ती मंहगाई के कारण लोंगों का जीना दुश्वार हो गया है। इस अवसर पर, सौरभ राघव, सन्नी राठौर, अंशुल मिश्रा, महेश पंवार, सुनील पंवार, शुभम झेंडे, बंटी आरसे, अभिषेक धोटे, शैलेन्द्र झल्लारे, शिवानंद चक्रवर्ती, भूपेन्द्र पंवार, दीपक साहू, आशीष पंवार, विक्की धोटे, सौरभ सूर्यवंशी, संतोष पंवार, राहुल पाटनकर, हरिओम कापसे, रोहित सिंह, शेखर बारस्कर, वैभव मालवीय,...
Image
मोदी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत  सेवा सप्ताह अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर संपन्न बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने हेतु भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवाओं द्वारा सेवा शांति ब्लड बैंक राठी हॉस्पीटल बैतूल में रक्तदान किया। शिविर में विशेष रूप से डॉ.गोवर्धन राठी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष बाबा माकोड़े, सांसद डीडी उइके, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडागरे, डॉ.नूतन राठी, महामंत्री मनीष सिंह ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, अतीत पंवार, नरेश फाटे, मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा, डॉ.अरूण जयसिंगपुरे, भवानी गावंडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं के लिए आज प्रेरणा स्त्रोत हैं और युवा उन्ही के कार्यो से प्रेरित होकर आज स्वयं आकर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान सहित अनेक सेवा कार्य कर रहें हैं। डीडी उइके ने कहा कि भाजपा के युवा के लिए समाजहित और राष्ट्रहित सर्वोपरी होता है। डॉ.योगेश पंडागरे ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई लोगों की जिंदगी ...
Image
डर के आगे मनोरंजन भी है स्टेट ड्राईव बाय सपन दुबे हॉरर फिल्मों के दिग्गज निर्देशकों में गिने जाने वाले श्याम रामसे का मुबंई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होने दरवाजा, पुराना मंदिर, तहखाना जैसी अनेक हॉरर फिल्में बनाई थी। उनका दावा था कि उनकी भूत से मुलाकात हुई थी शायद यह मार्केटिंग फंडा था जिसमें वे लोगो का विश्वास भूतों पर करवाना चाहते थे। इसी तरह श्याम ने अपनी फिल्म दो गज जमीन के नीचे टॉकीज में अकेले देखने वाले को एक हजार रूपए देने की घोषणा की थी इसके पीछे भी उनकी व्यवसायिक सोच रही होगी। श्याम रामसे हमेशा डर को ‘केश’ कराते रहे और दरवाजे की चरमराहट और लालटेन लिए हुए सफेद साड़ी में औरत उनका प्रिय शॉट था जो लगभग हर फिल्म में मौजूद था। जिस दौर में 50 लाख रूपए में फिल्में बनती थी वहीं रामसे मात्र 3-4 लाख रूपए में फिल्म बना देते थे। उन्होने डर के साथ सैक्स का भी मिश्रण कर परोसा। डर जीवन का अहम पहलू है जिस रामसे ने बखूबी समझा। डर वैसे अक्सर आधारहीन ही होता है जिस डिसआर्डर को मनोचिकित्सक फोबिया या फीयर काम्प्लेक्स कहते हैं। डर सभी को कुछ ना कुछ चीज से जरूर लगता है। पाकिस्तान...
Image
राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए तायवाड़े रवाना बैतूल। बैंगलोर सेंट्रल यूनीवर्सिटी द्वारा माउंटकार्मल स्वायत्तशासी कॉलेज बैंगलौर द्वारा आयोजित 20 सितम्बर से आठ दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना जेएच कॉलेज के ललित तायवाड़े का चयन किया गया है। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.जीपी साहू ने बताया कि शिविर में ललित तायवाड़े गौरव का विषय है। श्री तायवाड़े शिविर में सहभागिता के लिए गुरूवार बैतूल से रवाना हुए। इनके शिविर में चयन होने पर जेएच कॉलेज प्राचार्य डॉ.खेमराज मगरदे, जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, वरिष्ठ स्वयंसेवक इबरार कुरैशी, रामनारायण शुक्ला, राजाराम रावते नप्रवीण परिहार, सोमचंद साहू, निलेश चढोकार, स्नेहल सिकरवार, हर्षलता झरबड़े, अमरदीप भालेकर, सतीश सलामे, दिपाली पांडे, संजय उइके,मुस्कान बेले, भारती बिसोने, नीतू राजपूत, सलोनी बरवे, मोहन परमार, मनोज बामने, मनीष कोसे, संजय कलमें, सलोनी नागले, सोनम मोरले, सारिका पांडे, रश्मि बानखेड़े, नेहा लोखंडे, रविना भालेकर आदि बधाई दी है।  
Image
पुंसवन का आने वाली संतान पर पड़ता है सद्प्रभाव बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में गायत्री शक्तिपीठ बैतूल में जिला स्तरीय ‘आओ गढें संस्कारवान पीढी़’ विषय पर कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में प्रथम वक्ता के रूप में डॉ.शैला मूले ने आहार ,विहार, दिनचर्या ,गर्भोत्सव का महत्व एवं चिकित्सकीय सावधानियों का महत्व पर प्रकाश डाला। जिला महिला समन्वयक निर्मला चौधरी ने पुंसवन का आने वाली संतान पर प्रभाव विषय पर विचार  व्यक्त करते हुए  कहा कि इस संस्कार से ही संस्कारवान सन्तान पीढ़ी विवेकानंद, धुव, राम कृष्ण,जैसी सन्तान जन्म लेती है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से शांतिकुंज में सम्पन्न पुंसवन संस्कार की कार्यशाला का प्रसारण  दिखाया गया। कार्यक्रम में अनुराधा सोलंकी, हेमलता मालवी सहित अनेक ब्लॉक से आई प्रभारी बहनो द्वारा विचार व्यक्त किए। संचालन एवं आभार प्रदर्शन नीलम दुबे ने किया। सुशीला पटैया ने बताया कि पुंसवन संस्कार पूरे देश में गायत्री परिवार द्वारा नि:शुल्क चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की रूपरेखा संयोज...
Image
युवा शिक्षित बने और नशे से दूर रहें:सूर्यवंशी अहिरवार समाज संघ की जिला बैठक संपन्न बैतूल। अहिरवार समाज संघ मप्र की जिला स्तरीय बैठक सोमवार, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सूर्यवंशी की उपस्थिति में कृष्णपुरा टिकारी बैतूल में संपन्न हुई। इस मौके पर जगदीश सूर्यवंशी ने कहा कि युवा शिक्षित बने और नशे से दूर रहें। उन्होने कहा कि युवा समाज की दिशा और दशा बदल सकता है उसके लिए जरूरी है कि वो पहले खुद सबल बने और समाज और राष्ट्र हित में आगे आए। श्री सूर्यवंशी ने अहिरवार समाज संघ द्वारा किए जा रहे जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सरहाना की। बैठक का संचालन मूलचंद नागले ने व आभार जिला अध्यक्ष देवेन्द्र बर्थे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रामाधार महात्रे, कांतिलाल बर्थे, नरेन्द्र कसावरे, सुरेश गायकवाड़, गोलू छिपने, ललित मंडरे, प्रदीप तिलंते, महिला इकाई से मंजु छिपने, किरण मंदरे, सुनीता मंसुरे, गायत्री बामनिया सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे। 
Image
जंक फूड से बचे, हेल्दी डाईट लें पोषण जागरूकता एवं प्रदर्शनी संपन्न बैतूल। राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल में पोषण जागरूकता एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन महिला बाल विकास परियोजना बैतूल द्वारा परियोजना अधिकारी श्रीमती नीरजा शर्मा, कार्यक्रम में न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के संभाग समन्वयक सुनील कटारे, चाई संस्था के सचिन गुलटकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर सुनील कटारे ने प्रोजेक्टर प्रजेंटेशन द्वारा खाद्य समूह के विषय में विस्तार से व कुपोषण की पहचान कर उसे दूर करने के उपाए बताए। सचिन गुलटकर ने कुपोषण की रोकथाम एवं लालिमा अभियान के विषय में विस्तार से बताया। नीरजा शर्मा द्वारा छात्राओं को बताया कि जंक फूड से बचे और हल्दी डाईट लें। उन्होने बताया कि किस प्रकार विटामिन, मिनरल्स आदि हमारे शरीर के लिए आवश्यक है और किन-किन चीजों का सेवन कर हम स्वस्थ्य रह सकते हैं। छात्राओं के समूह बनाकर प्रश्नोत्तरी कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले गु्रप को पुरूस्कृत किया गया। इस दौरान अन्य गतिविधि के तहत पोषण प्रदर्शनी का आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भ...
Image
बौद्ध के उदाहरण से बताया कि प्रकाश हमारे भीतर मौजूद  बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल की कला शिक्षिका निमिषा शुक्ला ने कला शिक्षक व युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के सहयोग से नवाचार करते हुए बच्चों को प्रेरित करने के लिए भगवान बौद्ध की पेंटिंग तैयार की। इस संबंध में निमिषा शुक्ला ने बताया कि आज बच्चों में एकाग्रता की कमी देखी जा रही है और भगवान बुद्ध के बताए ध्यान और दर्शन से एकाग्रता और आत्मबल में वृद्धि होती है। उन्होने कहा कि दुख, अंधकार और असफलता जीवन का हिस्सा है परन्तु हम अनजाने में किस्मत का नाम देकर उसे कोसते रहते हैं। परन्तु हम यह भूल जाते है कि प्रकाश हमारे भीतर ही मौजूद है जिसे अज्ञानता के कारण पहचान नहीं पाते हैं। यही इस पेंटिंग में दिखाने का प्रयास किया गया है जिसमें बुद्ध प्रकाश की ओर बढ़ते नजर आते हैं। उन्होने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम ध्यान पूर्वक हमारे मन में उपस्थित प्रकाश को पहचाने और उसका चिंतन करते हुए उत्साह पूर्वक अपने कार्य को करने में जुट जाए तेा निश्चित ही निराशा समाप्त होकर जीवन में सकारात्मक प्रकाश का आगमन होगा और हमें उर्जात्मन दिशा भी प्राप्त हो...
Image
भगवान सहस्त्रबाहु करेगे शहर भ्रमण जिले में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा बैतूल।  बैतूल जिला युवा कलार समाज अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया 1 अक्टुबर से 3 अक्टुबर तक भगवान सहत्रबाहु की शोभा यात्रा बैतूल जिले के समस्त विकासखण्डो में निकाली जाएगी। जिसमें सर्वप्रथम मूर्ति का मां ताप्ती के जल से अभिषेक कर मुलताई से शोभायात्रा का शुभारंभ किया जायगा। जो जिले के सभी विकासखंड से घूमकर भैसदेही में स्थापित की जाएगी। जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई है। जयपूर से मूर्ति के बैतूल पहुंचने पर समाज के जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर मालवीय, बैतूल जिला युवा कलार समाज अध्यक्ष मनोज आर्य, नीतू अवलेकर, भूपेंद्र आर्य, मंजू माचिवार, सचिन पटेल, प्रवीण आर्य, आशीष आर्य ज्योतिष पटेल एवं कलार समाज के सदस्यों ने आगवानी करते हुए हर्ष के साथ मिष्ठान वितरण किया। युवा जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने बताया कि भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापना भैंसदही शहर में पूर्णा नदी के उद्गम स्थान कलचुरी  शिव मंदिर में पूर्ण विधि विधान से 4 अक्टुम्बर 2019 को की जाएगी। भागवान सहत्रबाहु की मूर्ति बैतूल जिले के ताप्ती उद्गम स्थल के पवित्र जल से अभ...
Image
बैतूल का कलाकार दुबई में दिखाएगा अपनी कला का जौहर बैतूल। बैतूल निवासी और गीतांजली कॉलेज भोपाल में फाईन आर्ट के प्रोफेसर डॉ.कीर्ति सिंग ठाकुर का चयन 28 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक चलने वाली दुबई पेंटिंग चैम्पीयनशीप एडं इंटरनेशनल आर्ट एक्सीबीशन टाईटल के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता के लिए पूरे मप्र से तीन कलाकारों का चुना गया है जिसमें डॉ.कीर्ति सिंग हैं। प्रतियोगिता में विश्वस्तरीय कलाकार शिरकत करेंगे। इस संबंध में डॉ.ठाकुर ने बताया कि वे बैतूल और भोपाल से एक-एक किलो मिट्टी दुबई ले जा रहें हैं जहां वे वेकअप की थीम पर क्रिएटिव आर्ट बनाएंगे। मिट्टी की मूर्ति से डाई बनाई जाएगी और फिर इसे सांचे की सहायता से फाईबर की मूर्ति बनाई जाएगी। डॉ.ठाकुर ने बताया कि बैतूल से मिट्टी ले जाकर वहां इसके रचनात्मक निर्माण के इस भावनात्मक अनुभव को लेकर वे बहुत ही आतुर हैं।  बैतूल के मूर्तिकार दीपक आम्बेकर ने बताया कि यह बैतूल के लिए बहुत ही बड़ा अवसर है कि इतने बड़े मंच पर बैतूल का एक युवा कलाकार अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएगा। 
Image
श्रद्धा और धूमधाम के साथ विराजित हुई महालक्ष्मी  बैतूल। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व. पुरूषोत्तम आम्बेकर के गृह निवास गंज में रविवार को महालक्ष्मी पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ विराजित हुई। इस अवसर पर तृप्ती हाथवाने ने बताया कि महालक्ष्मी की मूर्ति कई प्रकार से बनाई जाती है। किसी-किसी के यहाँ तो पीतल के मुखौटों को कोठी में स्थापित किया जाता है तो कोई कागज की महालक्ष्मी बनाकर स्थापना करता है। किसी घर में पाषाण को महालक्ष्मी का रूप देकर पूजन कर देवी स्थापना की जाती है। महाराट्रीयन समाज में महालक्ष्मी स्थापना का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विधिवत महालक्ष्मी उपासना की जाती है। कुछ परिवारों में ज्येष्ठ व कनिष्ठ दो गौरी स्थापित की जाती हैं। उन्हें मंगलसूत्र, साड़ी अथवा सोलह हाथ की साड़ी (लुगड़ा) पहनाई जाती है। देवी का आकर्षक श्रृंगार होता है। रांगोली बनाई जाती है। देवी के आह्वान अवसर पर पूरे घरों में रांगोली व रोली से पैरों के छापे मांडे जाते हैं। देवी महालक्ष्मी को संपूर्ण घर का अवलोकन करवाया जाता है। पर्व के दूसरे दिन विशेष पूजन होता है। चटनी, रायते, मिठाइयां, पूरण पोळी...
Image
प्रलय और निर्माण शिक्षक की गोद में पलते हैं:शिवनंदन श्रीवास सेन समाज ने किया शिक्षक सम्मान बैतूल। शिक्षक समय पर कितनी ही बार अपनी कक्षा में गया होगा तब जाकर चंद्रयान अपनी कक्षा में पहुंचा होगा। प्रलय और निर्माण शिक्षक की गोद में पलते हैं। यह बात भारतीय सेन समाज के जिला अध्यक्ष शिवनंदन श्रीवास द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षाविद पंडित कांत दीक्षित को सम्मानित करते हुए कही। समिति द्वारा श्री दीक्षित को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। भारतीय युवा सेन समाज के जिला अध्यक्ष भीम जयसिंगपुरे ने कहा कि समिति द्वारा विगत कई वर्षो से शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा रही है। उल्लेखनीय है कि कांत दीक्षित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए जाने जाते हैं और अपनी ज्योतिष्य विद्या के लिए पूरे प्रदेश में प्रख्यात हैं। इस अवसर पर समिति के पूरनलाल रायपुरे, उदलप्रसाद जयसिंगपुरे, ओपी श्रीवास, जयपाल नरेले, बंशी सेानपुरे, रामप्रसाद मन्नासे, संजु श्रीवास, भगवान दास बोरकर, शशिकांत जयसिंगपुरे, सुरेश नगदे, चिंटू मदारपुरे, ललित रायपुरे, कैलाश चौहान, अमर रायपुरे, प्रमोद अम्बु...
Image
जेएच की आधारशिला में न्यू बैतूल स्कूल का योगदान:डॉ.मगरदे प्रतिभाएं हुई सम्मानित, शिक्षकों का किया सम्मान  बैतूल। स्व.धीरेन्द्रनाथ वर्मा की स्मृति में शिक्षक दिवस के अवसर पर न्यू बैतूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी बाजार के कक्षा 9वीं कक्षा विशाल भैय्यालाल, 10वीं के अभिषेक दौलत, 11वीं लक्ष्मीकांत फूलचंद को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर समिति की ओर से 5-5 हजार रूपए की राशि और स्मृति चिन्ह व शिक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकृष्ण गर्ग, प्राचार्य आरके पंवार, शिक्षक आरके अग्रवाल, एमके गोयल, मोहित गर्ग का शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेएच कॉलेज डॉ.केआर मगरदे ने कहा कि जेएच की आधारशिला में न्यू बैतूल स्कूल का भी योगदान रहा है। उन्होने कहा कि जेएच कॉलेज बनने से पहले जनता कॉलेज नाम से जाना जाता था और इसकी कक्षाएं न्यू बैतूल स्कूल में ही लगा करती थी। इस मौके वरिष्ठ अधिवक्ता आरके गर्ग ने स्व.धीरेन्द्रनाथ वर्मा का संस्मरण करते हए कहा कि श्री वर्मा का बैतूल क्षेत्र में उस वक्त शिक्षा को स्थापित और प्रचार-प्रसार में अतुलनीय योगदान रहा। केके चौबे ने कहा कि एक सम...
Image
स्वयं के सम्मान का बहिष्कार कर किया उत्कृष्ट सेवा करने वालों का सम्मान बैतूल। हमारी सरकारों ने हमेशा उपेक्षा की है, हम शिक्षक जिसके हकदार तो वह हमें कभी नहीं मिला। पदनाम की लंबित मांग के लिए भी हमें संघर्ष करना पड़ रहा है। शासन ने भले ही हमें सम्मान का हकदार न समझा हो पर हम शिक्षक उनका सम्मान जरूर करतें हैं जिन्होने जनहित में उत्कृष्ठ कार्य व कर्तव्यों का पालन किया है। यह बात समग्र शिक्षक संघ कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद मालवीय और जिला महामंत्री उत्तमराव ठाकरे ने पुलिस कर्मीयों का पुलिस कोतवाली में टीआई राजेन्द्र प्रसाद धुर्वे, एसडीओपी आनंद राय की उपस्थिति में शाल-श्रीफल से सम्मान करते हुए कहा। ज्ञात हो की विगत दिनों देर रात्रि में एक युवक ने अपने घर देशबंधु वार्ड में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। थाना कोतवाली बैतूल के उपनिरीक्षक अशोक बघेल, आरक्षक संतोष कौशिक, सैनिक श्यामलाल के द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से युवक की जान बचाई थी। जिसकी मप्र के मुख्यमंत्री ने भी सराहना की है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष बेनीप्रसाद सुरजाये एवं जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद साहू, गुबालराव कनाठे...
Image
नितिन को मिली अंतर्राष्टीय रेटिंग नितिन बिस्वास बने फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी बैतूल। मप्र शतरंज संघ द्वारा विगत माह 10 से 14 अगस्त तक छिंदवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में बैतूल की पांच सदस्यीय टीम ने प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में बैतूल निवासी नितिन बिस्वास ने अनरेटेड खिलाड़ी के रूप में भाग लिया और साढ़े चार अंको के साथ कुल 90 खिलाडिय़ो में प्रतियोगिता का बेस्ट अनरेटेड  खिलाड़ी का पुरूस्कार 1000 रूपए एवं ट्रॉफी हासिल की। बैतूल जिला शतरंज संघ अध्यक्ष उषभ गोठी ने बताया कि यह प्रतियोगिता वल्र्ड चैस फेडरेशन  से सम्बद्ध है और फिडे रेटेड वर्ग के अंतर्गत  खेली जा रही थी जिसमे रेटेड और अनरेटेड खिलाड़ी भाग ले सकते है उक्त प्रतियोगिता में नितिन ने 7 में से 4 फिडे रेटेड शतरंज खिलाडिय़ो को हारते हुए शानदार प्रदर्शन किया एवं फिडे रैड खिलाड़ी बनने की पात्रता हासिल की जिसके आधार पर वल्र्ड चैस फेडरेशन फिडे ने 1 सितंबर को जारी अपनी नवीनतम रेटिंग लिस्ट में नितिन बिस्वास को 1340 फिडे रेटेड अंको के साथ फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी घोषित किया । ज्ञात...
Image
21 फिट ऊंची ध्वजा की स्थापित बैतूल। साहू समाज समिति सदर बैतूल के तत्वावधान में श्री नागदेव मंदिर पीपल चौक सदर में मां विंदेश्वरी मढ़ी धाम सदर 21 फिट ऊंचा देवी स्तम्भ ध्वज फहराया गया। 21 फिट ऊंचे ध्वज को मां विंदेश्वरी मढ़ी के भक्तों ने ध्वज को सिरपर रखकर, गाजे-बाजे के साथ नाच-गाकर बड़ी संख्या में उत्साह से जूलूस निकालकर नागदेव मंदिर पहुंचे जहां ध्वजा की स्थापना की गई। साहू समाज समिति अध्यक्ष रामनाथ साहू व प्रसार मंत्री सूर्यकांत साहू ने बताया कि माता विन्ध्येश्वरी रूप भी माता का एक भक्त वत्सल रूप है और कहा जाता है कि यदि कोई भी भक्त थोड़ी सी भी श्रद्धा से मां कि आराधना करता है तो मां उसे भुक्ति मुक्ति सहज ही प्रदान कर देती हैं। यह मंदिर कई वर्षो से स्थापित है और वर्षो से धर्मालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। कार्यक्रम में साहू महिला मंडल प्रकोष्ठ, धु्रव भगत, देवीलाल पल्लेवार, गणेश पल्लेवार, राजू पल्लेवार, हेमंत कुमार, भागवत पल्लेवार, महादेव पल्लेवार, भूपेन्द्र पल्लेवार, हनुमंत साहू, विपिन गंगभोज, शिवप्रसाद दाने, हरिराम गंगभोज, हरकलाल साहू, बालाराम साहू, शंकर कोल्हे, मारोति चौध...
Image
पदनाम नहीं तो होगा शिक्षक दिवस का बहिष्कार समग्र शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन बैतूल। समग्र शिक्षक संघ बैतूल द्वारा जिला प्रशासन बैतूल को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक दिवस के बहिष्कार से अवगत कराया। इस संबंध में जिला महामंत्री उत्तम राव ठाकरे एवं कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद मालवीय ने बताया कि सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला एक ही पद पर 35 से 40 वर्ष  तक सेवापूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो रहे है इस संबंध में संघ द्वारा शासन का ध्यानआकर्षण अनेकों बार करवाया है। सचिव राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया कि सरकार ने वचन पत्र मे पदनाम की मॉग को शामिल करते हुये 90 दिवस में पदनाम की मांग पूर्ण करने का कहा गया था। समग्र शिक्षक संघ के अव्हान पर भोपाल में 15 हजार शिक्षकों ने मप्र शिक्षा विभाग से पदनाम देने के लिए धरना प्रदर्शन किया था। शासन द्वारा 15 दिवस में पदनाम देने का आश्वासन दिया था, किन्तु एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया । इसको लेकर प्रदेश के नियमित शिक्षकों में आक्रोष व्याप्त है। ज्ञापन में उल्लेख है कि यदि शासन 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के पूर्व पदनाम...
Image
धूूमधाम से मनाई स्वामी चरणदास जयंती  बैतूल। भार्गव समाज के आराध्य संत, कलियुग में भागवत धर्म विधाता, व्यास पुत्र तपोधन गुरू शुक्र देव के परम शिष्य, भगवान श्री कृष्ण के अंशावतार के रूप में प्रसिद्ध श्री स्वामी चरणदास जी महाराज के 317वीं जन्मोत्सव के अवसर पर भार्गव समाज बैतूल द्वारा गणेश वार्ड में राजीव भार्गव के निवास गणेश वार्ड बैतूल में भजन, पूजन, कीर्तन का अयोजन  किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी लोगों ने स्वामी चरणदास जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, आरती, पूजन किया गया। विजय भार्गव ने स्वामी चरणदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हुए उनके मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में विजय भार्गव, अजय भार्गव, विवेक भार्गव, अजय भार्गव, दीपक भार्गव, राम भार्गव, राजीव भार्गव, आलोक भार्गव, आदित्य भार्गव, प्रजग भार्गव, अर्पित भागर्व, सिद्धार्थ भार्गव, अगस्तया भार्गव, शशि भार्गव, पूनम भार्गव, नीलिमा भार्गव, रेखा भार्गव, नूतन भार्गव, संध्या भार्गव, अनु भार्गव, अपराजिता भार्गव, संचित भार्गव, प्रणव भार्गव, सागर भार्गव, अपूर्...