प्रलय और निर्माण शिक्षक की गोद में पलते हैं:शिवनंदन श्रीवास
सेन समाज ने किया शिक्षक सम्मान
बैतूल। शिक्षक समय पर कितनी ही बार अपनी कक्षा में गया होगा तब जाकर चंद्रयान अपनी कक्षा में पहुंचा होगा। प्रलय और निर्माण शिक्षक की गोद में पलते हैं। यह बात भारतीय सेन समाज के जिला अध्यक्ष शिवनंदन श्रीवास द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षाविद पंडित कांत दीक्षित को सम्मानित करते हुए कही। समिति द्वारा श्री दीक्षित को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। भारतीय युवा सेन समाज के जिला अध्यक्ष भीम जयसिंगपुरे ने कहा कि समिति द्वारा विगत कई वर्षो से शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा रही है। उल्लेखनीय है कि कांत दीक्षित शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए जाने जाते हैं और अपनी ज्योतिष्य विद्या के लिए पूरे प्रदेश में प्रख्यात हैं। इस अवसर पर समिति के पूरनलाल रायपुरे, उदलप्रसाद जयसिंगपुरे, ओपी श्रीवास, जयपाल नरेले, बंशी सेानपुरे, रामप्रसाद मन्नासे, संजु श्रीवास, भगवान दास बोरकर, शशिकांत जयसिंगपुरे, सुरेश नगदे, चिंटू मदारपुरे, ललित रायपुरे, कैलाश चौहान, अमर रायपुरे, प्रमोद अम्बुलकर आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment