जेएच की आधारशिला में न्यू बैतूल स्कूल का योगदान:डॉ.मगरदे
प्रतिभाएं हुई सम्मानित, शिक्षकों का किया सम्मान
बैतूल। स्व.धीरेन्द्रनाथ वर्मा की स्मृति में शिक्षक दिवस के अवसर पर न्यू बैतूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी बाजार के कक्षा 9वीं कक्षा विशाल भैय्यालाल, 10वीं के अभिषेक दौलत, 11वीं लक्ष्मीकांत फूलचंद को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर समिति की ओर से 5-5 हजार रूपए की राशि और स्मृति चिन्ह व शिक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकृष्ण गर्ग, प्राचार्य आरके पंवार, शिक्षक आरके अग्रवाल, एमके गोयल, मोहित गर्ग का शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेएच कॉलेज डॉ.केआर मगरदे ने कहा कि जेएच की आधारशिला में न्यू बैतूल स्कूल का भी योगदान रहा है। उन्होने कहा कि जेएच कॉलेज बनने से पहले जनता कॉलेज नाम से जाना जाता था और इसकी कक्षाएं न्यू बैतूल स्कूल में ही लगा करती थी। इस मौके वरिष्ठ अधिवक्ता आरके गर्ग ने स्व.धीरेन्द्रनाथ वर्मा का संस्मरण करते हए कहा कि श्री वर्मा का बैतूल क्षेत्र में उस वक्त शिक्षा को स्थापित और प्रचार-प्रसार में अतुलनीय योगदान रहा। केके चौबे ने कहा कि एक समय शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में न्यू बैतूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी बाजार सीपी एडं बरार में दूसरा स्थान माना जाता था। श्री चौबे ने बताया कि श्री धीरेन्द्रनाथ वर्मा ने 1952 में न्यू बैतूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में माध्यान भोजन और कौशल उन्नयन की कक्षाओं को प्रारंभ किया था जिसे आज केन्द्र और राज्य सरकारे स्वीकार कर रहीं हैं। इससे श्री वर्मा की दूरदर्शिता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन अजय तिवारी ने व आभार अभय वर्मा ने व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रो.मणि वर्मा, केके चौबे, अजय वर्मा, अभय वर्मा, हेमंत वर्मा, डॉ.आभा वर्मा, लक्ष्मीकांत फूलचंद सहित शाला का स्टॉफ, छात्र-छात्राएं मौजूद थे।


Comments
Post a Comment