भारत में सबसे मंहगा पेट्रोल मप्र में
भाजयुमों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
बैतूल। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लल्ली चौक कोठी बाजार में मप्र सरकार का पुतला दहन किया। इस संबंध में भाजयुमों के जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे ने बताया कि पेट्रोल और अन्य चीजों पर कमलनाथ की प्रदेश सरकार लगातार टैक्स बड़ाते जा रही है जिसके कारण मूल्य वृद्धि हो रही है। उन्होने बताया कि वर्तमान में पूरे भारत में पेट्रोल सबसे मंहगा मप्र में मिल रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य योगी खंडेलवाल और नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंवार ने बताया कि प्रदेश सरकार के आय के स्त्रोत तो बना नहीं पा रही है और आमजन पर व्यर्थ के अत्याधिक टैक्स का भार लाद रही है। जिससे इस बड़ती मंहगाई के कारण लोंगों का जीना दुश्वार हो गया है। इस अवसर पर, सौरभ राघव, सन्नी राठौर, अंशुल मिश्रा, महेश पंवार, सुनील पंवार, शुभम झेंडे, बंटी आरसे, अभिषेक धोटे, शैलेन्द्र झल्लारे, शिवानंद चक्रवर्ती, भूपेन्द्र पंवार, दीपक साहू, आशीष पंवार, विक्की धोटे, सौरभ सूर्यवंशी, संतोष पंवार, राहुल पाटनकर, हरिओम कापसे, रोहित सिंह, शेखर बारस्कर, वैभव मालवीय, रमेश इंगले, लालू साहू, आशीष पंवार आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment