21 फिट ऊंची ध्वजा की स्थापित

बैतूल। साहू समाज समिति सदर बैतूल के तत्वावधान में श्री नागदेव मंदिर पीपल चौक सदर में मां विंदेश्वरी मढ़ी धाम सदर 21 फिट ऊंचा देवी स्तम्भ ध्वज फहराया गया। 21 फिट ऊंचे ध्वज को मां विंदेश्वरी मढ़ी के भक्तों ने ध्वज को सिरपर रखकर, गाजे-बाजे के साथ नाच-गाकर बड़ी संख्या में उत्साह से जूलूस निकालकर नागदेव मंदिर पहुंचे जहां ध्वजा की स्थापना की गई। साहू समाज समिति अध्यक्ष रामनाथ साहू व प्रसार मंत्री सूर्यकांत साहू ने बताया कि माता विन्ध्येश्वरी रूप भी माता का एक भक्त वत्सल रूप है और कहा जाता है कि यदि कोई भी भक्त थोड़ी सी भी श्रद्धा से मां कि आराधना करता है तो मां उसे भुक्ति मुक्ति सहज ही प्रदान कर देती हैं। यह मंदिर कई वर्षो से स्थापित है और वर्षो से धर्मालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। कार्यक्रम में साहू महिला मंडल प्रकोष्ठ, धु्रव भगत, देवीलाल पल्लेवार, गणेश पल्लेवार, राजू पल्लेवार, हेमंत कुमार, भागवत पल्लेवार, महादेव पल्लेवार, भूपेन्द्र पल्लेवार, हनुमंत साहू, विपिन गंगभोज, शिवप्रसाद दाने, हरिराम गंगभोज, हरकलाल साहू, बालाराम साहू, शंकर कोल्हे, मारोति चौधरी, महकू पल्लेवार, तेजराम पल्लेवार, लोकेश पल्लेवार, परसराम अमझरे, सरिता श्रीवास्तव, मूलचंद साहू, फत्तु बिसने, रवीन्द्र गुदवारे का सराहनीय योगदान रहा। 

Comments

Popular posts from this blog