दिपाली प्रथम, किरण द्वितीय रही
बैतूल। नेहरू युवा केन्द्र बैतूल द्वारा ब्लाक स्तरीय देश भक्ति राष्ट्र निर्माण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया। निर्णायक की भूमिका में उत्कृष्ट विद्यालय की प्रतिमा वर्मा, संगीत संस्था के संचालक दिलीप रावत रहे। धन्नजय सिंह ठाकुर एनवायके बैतूल की उपस्थिति में मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुआ। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिपाली पांडे, द्वितीय किरण गोरिया, तृतीय पूजा ने प्राप्त किया। अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2 अक्टुबर को जिला को आयोजित की जाएगी। जिसमें जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी को प्रथम आने पर तीन हजार, द्वितीय को दो हजार रूपए व तृतीय को एक हजार रूपए व प्रमाण पत्र दिए जाएगे। इस अवसर पर बैतूल एनवायवी कविता मालवीय, कपिल चढोकार, दुर्गेश साहू, सुनील बेले, सीता इंगले, तुलसीराम गलफट आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment