जंक फूड से बचे, हेल्दी डाईट लें
पोषण जागरूकता एवं प्रदर्शनी संपन्न
बैतूल। राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल में पोषण जागरूकता एवं पोषण प्रदर्शनी का आयोजन महिला बाल विकास परियोजना बैतूल द्वारा परियोजना अधिकारी श्रीमती नीरजा शर्मा, कार्यक्रम में न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के संभाग समन्वयक सुनील कटारे, चाई संस्था के सचिन गुलटकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर सुनील कटारे ने प्रोजेक्टर प्रजेंटेशन द्वारा खाद्य समूह के विषय में विस्तार से व कुपोषण की पहचान कर उसे दूर करने के उपाए बताए। सचिन गुलटकर ने कुपोषण की रोकथाम एवं लालिमा अभियान के विषय में विस्तार से बताया। नीरजा शर्मा द्वारा छात्राओं को बताया कि जंक फूड से बचे और हल्दी डाईट लें। उन्होने बताया कि किस प्रकार विटामिन, मिनरल्स आदि हमारे शरीर के लिए आवश्यक है और किन-किन चीजों का सेवन कर हम स्वस्थ्य रह सकते हैं। छात्राओं के समूह बनाकर प्रश्नोत्तरी कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले गु्रप को पुरूस्कृत किया गया। इस दौरान अन्य गतिविधि के तहत पोषण प्रदर्शनी का आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भी विभिन्न प्रकार के पौष्टिक भोजन तैयार कर प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य श्रीमती चौधरी, महाविद्यालय स्टॉफ, महिला बाल विकास परियोजना बैतूल ग्रामीण एवं शहरी से ईसीसीई समन्वयक पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।


Comments
Post a Comment