शिवपुरी प्रकरण में हत्यारों को फांसी दी जाए:परसैय्या
कैंडल जलाकर बच्चों को दी श्रद्धांजली
बैतूल। विगत दिनों शिवपुरी जिल में दो दलित बच्चों की नृशंस हत्या के विरोध में डॉ.भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष कैंडल जलाकर बच्चों को श्रद्धांजली दी। इस मौके पर संत शिरोमणि रविदास समाज के जिला अध्यक्ष और एससीएसटी ओबीसी एकता मंच के प्रदेश महासचिव भगत सिंह परसैय्या ने कहा कि मप्र के शिवपुरी जिले में दो दलित बच्चों की लाठी से पीटकर हत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। जिसमें गांव के दो युवकों ने दो बच्चों की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। श्री परसैय्या ने कहा कि संगठन इस घटना की घोर निंदा करता है। पंकज अतुलकर ने प्रदेश सरकार से मांग की, कि आरोपियों को शीघ्र कानूनी कार्यवाही कर फांसी दी जाए जिससे भविष्य में इस तरह की पुर्नवृत्ति न हो। सैंकड़ों महिला और पुरूषों ने बच्चों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजली दी।

Comments
Post a Comment